हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय और अंबाला रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी
ईमेल भेज कर 6 जून तक धमाके की धमकी दी

सत्य खबर हरियाणा
Bomb Threat : क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात ईमेल के जरिए सिलसिलेवार धमाके करने की धमकी दी गई। इस डिजिटल संदेश के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। ईमेल में चंडीगढ़ के कई प्रमुख स्कूलों को निशाना बनाने, हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) का जिक्र करने और 6 जून तक व्यस्त अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर IED ब्लास्ट करने की खुली चेतावनी दी गई है। इस बार की धमकी में खास बात यह है कि धमकी देने वाले ने आज के लिए ही धमकी नहीं दी है बल्कि उसने 6 जून तक धमकी भरा संदेश दिया है।

ईमेल में साफ तौर पर धमकी दी गई है कि तय स्थानों पर विस्फोट किया जा सकता है। स्कूलों के अलावा ईमेल में सरकारी दफ्तर यानी सीएम ऑफिस और दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक को आईडी से ब्लास्ट करने की धमकी है। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ईमेल कहां से भेजी गई और इसके पीछे कौन लोग हैं। धमकी के बाद चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। जिन स्कूलों को मेल मिली, वहां चेकिंग शुरू कर दी गई है। बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जगह एहतियात के तौर पर खाली करवाने या कड़ी निगरानी रखने के कदम उठाए गए हैं। सीएम ऑफिस और रेलवे स्टेशनों के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कई बड़े और प्रतिष्ठित स्कूलों को यह धमकी भरा मेल मिलने के बाद तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूलों के अलावा इस मेल में सीधे तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) का जिक्र किया गया है, जिसने राज्य खुफिया इकाइयों और आला अधिकारियों के कान खड़े कर दिए हैं। ईमेल भेजने वाले ने विशेष रूप से 6 जून तक अंबाला-दिल्ली रेल रूट को IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए उड़ाने की बात कही है। यह ट्रैक उत्तर भारत की जीवनरेखा माना जाता है।
धमकी मिलने के तुरंत बाद चंडीगढ़ पुलिस, हरियाणा पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संयुक्त मोर्चा संभाल लिया है। बम निरोधक दस्ते (BDS) और डॉग स्क्वायड की टीमें प्रभावित स्कूलों और प्रमुख रेलवे स्टेशनों को खंगालने में जुटी हैं। अंबाला-दिल्ली रेल कॉरिडोर पर गश्त बढ़ा दी गई है और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।पुलिस की साइबर विंग इस ईमेल के डिजिटल फुटप्रिंट (IP एड्रेस और सर्वर रूट) को ट्रैक कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मेल कहां से जनरेट किया गया था।
पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
ये पहला मौका नहीं है जब चंडीगढ़ में इस तरह की ईमेल आई हो। पिछले कुछ समय से बार-बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है, हालांकि जांच में ज्यादातर मामलों में ये फर्जी ही निकली हैं। बावजूद इसके हर बार प्रशासन को पूरे प्रोटोकॉल के साथ कार्रवाई करनी पड़ती है, क्योंकि किसी भी तरह की लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल के महीनों में यह चौथी बार है जब चंडीगढ़ के स्कूलों को इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिले हैं। पिछले मामलों में भी कई स्कूलों के अलावा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और नगर निगम चंडीगढ़ जैसे सरकारी संस्थानों को भी इसी प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं।
सूत्रों के मुताबिक, हालिया ट्रेंड में धमकी वाले ईमेल अलग-अलग समय पर विभिन्न स्कूलों को भेजे जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस साइबर टीम ईमेल भेजने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है।
1. #HaryanaSecurityAlert 2. #BombThreatHaryana 3. #ChiefMinisterOffice 4. #AmbalaRailwayStation 5. #HaryanaSafety 6. #PublicSafetyHaryana 7. #EmergencyResponseHaryana 8. #HaryanaPolice 9. #ThreatAssessment 10. #HaryanaNews 11. #CrisisManagement 12. #RailwaySafety 13. #HaryanaUpdates 14. #SecurityMeasures 15. #HaryanaGovernment 16. #CivicSafety 17. #HaryanaAlert 18. #PublicAwarenessHaryana 19. #HaryanaCrisis 20. #SafetyFirstHaryana