भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब 80 के हो जाएंगे, नेतृत्व युवा हाथों में दिया जाना चाहिए : कुलदीप शर्मा
कहा, हरियाणा में ऐसे भी कांग्रेसी जो किसी को नेता मानने को तैयार नहीं

सत्य खबर हरियाणा
Internal tussle in Haryana Congress : हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। यमुनानगर में दिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा के बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कुलदीप शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि हरियाणा में इस समय दो तरह की कांग्रेस चल रही है। एक वो कांग्रेस, जो पार्टी हाईकमान यानी राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति पूरी तरह समर्पित है और दूसरी वो कांग्रेस, जो किसी को नेता मानने को तैयार ही नहीं है। दूसरी तरह की कांग्रेस को लेकर उनका इशारा भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ था।

कुलदीप शर्मा का यह बयान सीधे तौर पर हरियाणा कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी की तरफ इशारा माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह वास्तविकता है और इसे छुपाया नहीं जा सकता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भले ही कहते रहें कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है लेकिन कांग्रेस के नेताओं के बयान साफ करते हैं कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।
दरअसल कुलदीप शर्मा यमुनानगर में कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह की सद्भावना यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि गुरुग्राम में हुई सद्भावना यात्रा में कांग्रेस विधायक क्यों नहीं पहुंचे? यह उनकी समझ से परे है। उनके इस बयान को भी संगठन के भीतर असंतोष और दूरी से जोड़कर देखा जा रहा है। इतना ही नहीं कुलदीप शर्मा ने हरियाणा कांग्रेस की भविष्य की राजनीति को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब 80 साल के हो जाएंगे और पार्टी में किसी युवा नेतृत्व को आगे लाने पर विचार होना चाहिए। यहां भी उनका इशारा सद्भावना यात्रा निकाल रहे बृजेंद्र सिंह की ओर था। यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हरियाणा कांग्रेस लंबे समय से हुड्डा बनाम दूसरे नेताओं की राजनीति के बीच घिरी रही है।
वहीं कुलदीप शर्मा ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि सद्भावना यात्रा को असली ऊंचाई तब मिली, जब राहुल गांधी इसमें शामिल हुए। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने साफ कहा है कि ऐसी यात्राएं ब्लॉक और जिला स्तर तक होनी चाहिए ताकि जनता से सीधा संवाद कायम हो सके और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा हो। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कुलदीप शर्मा के इस बयान के बाद हरियाणा कांग्रेस में सियासी घमासान और तेज होगा? क्या पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की बहस खुलकर सामने आएगी? और क्या कांग्रेस हाईकमान इस अंदरूनी कलह पर कोई बड़ा कदम उठाएगा?
1. #HaryanaLeadership 2. #BhupinderSinghHooda 3. #KuldeepSharma 4. #YouthInPolitics 5. #GenerationalChange 6. #HaryanaPolitics 7. #LeadershipTransition 8. #EmpowerYouth 9. #PoliticalFuture 10. #HaryanaYouth 11. #NewLeadership 12. #HoodaAt80 13. #PoliticalEvolution 14. #YoungLeaders 15. #HaryanaVoices 16. #FutureOfHaryana 17. #LeadershipForTomorrow 18. #HaryanaDevelopment 19. #YouthEmpowerment 20. #Haryana2026