आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : पूरे नैटवर्क को कंट्रोल कर रहा था रिभव ऋषि
10 का रिमांड पर खत्म, ईडी ने चार दिन का रिमांड मांगा, कहा, अभी पैसों की पूरी ट्रेल बनाना बाकी

सत्य खबर हरियाणा
IDFC First Bank Scam : हरियाणा के सरकारी खातों से 645 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में ईडी ने गुरुवार को अदालत में बताया कि इस मामले में रिभव ऋषि मास्टरमाइंड है और वह ही पूरे नेटवर्क को कंट्रोल कर रहा था। 10 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पंचकूला की विशेष पीएमएलए कोर्ट में रिभव ऋषि को पेश करते हुए ईडी ने कहा कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं, लेकिन अभी भी पैसों की पूरी ट्रेल, लाभ लेने वाले लोगों और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच बाकी है। इसलिए आगे पूछताछ के लिए अतिरिक्त रिमांड जरूरी है। ईडी ने चार दिन का रिमांड मांगा।

ईडी के मुताबिक, रिभव ऋषि चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित IDFC फर्स्ट बैंक की ब्रांच में मैनेजर था। जांच में सामने आया है कि उसने फर्जी कंपनियां बनाकर हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के खातों से करोड़ों रुपए की हेराफेरी की। ईडी का दावा है कि ऋषि ने अपने कर्मचारियों, ड्राइवरों और रिश्तेदारों के दस्तावेज इस्तेमाल कर कई फर्जी फर्म बनाई थीं। इनमें कैपको फिनटेक सर्विसेज, आरएस ट्रेडर्स और एसआरआर प्लानिंग गुरुस प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के जरिए सरकारी खातों से पैसा निकालकर दूसरे खातों में भेजा गया।
ईडी ने अदालत को बताया कि घोटाले का पैसा बाद में ज्वेलर्स और अन्य लोगों को ट्रांसफर किया गया और बदले में नकदी ली गई। यह कैश चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में अलग-अलग लोगों तक पहुंचाया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि रिभव ऋषि पूरे नेटवर्क को कंट्रोल कर रहा था। वह पैसों के ट्रांसफर, फर्जी कंपनियों के बैंक खातों और कैश वितरण की निगरानी करता था। ईडी का आरोप है कि उसने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर करीब 34.22 करोड़ रुपए हासिल किए।
बता दें कि इस घोटाले की जांच सीबीआई भी कर रही है। इस मामले में सीबीआई ने हरियाणा सरकार से 8 आईएएस अधिकारियों से पूछताछ की इजाजत भी ली है और कम से कम चार अधिकारियों से वह पूछताछ भी कर चुकी है। सीबीआई सूत्र बताते हैं कि इस मामले में जांच एजेंसी को एक आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी के लायक कुछ सबूत भी मिले हैं। जांच एजेंसी अधिकारी की गिरफ्तारी से पहले पुख्ता सबूत जुटा रही है। बैंक घोटाले के संदर्भ में हरियाणा सरकार ने स्थित एक्शन लिए हैं और आधा दर्जन कर्मचारियों को बर्खास्त कर चुकी है।
1. #HaryanaScam
2. #IDFCFirstBank
3. #RibhavRishi
4. #BankFraud
5. #FinancialCrime
6. #ScamAlert
7. #FraudInvestigation
8. #HaryanaNews
9. #CorruptionExposed
10. #EconomicIntegrity
11. #FraudNetwork
12. #BankingScandal
13. #JusticeForVictims
14. #AccountabilityMatters
15. #HaryanaUpdates
16. #FraudAwareness
17. #ScamWatch
18. #FinancialSecurity
19. #HaryanaPolice
20. #StopTheScam