क्राइम्‌ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया का इस्तीफा

नर्सें अब भी माफी मांगने पर अड़ी, एफआईआर दर्ज करवाने की भी धमकी, हड़ताल रहेगी जारी

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

खाकी हुई दागदार : 4.50 करोड रुपए की अफीम बरामद की मामले में बड़ा खुलासा, दरोगा ने बड़ी मात्रा में अफीम अपने पास रखी, बर्खास्त

Resignation of Renu Bhatia : ‘आपकी बेटी को किसी के साथ कमरे में छोड़ दूं’ वाले बयान पर मंगलवार दिन भर हंगामा चलने के बाद हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने पद से इस्तीफा दे दिया। रेणु ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नायब सैनी को भेजा है। इस्तीफा के बाद भी यह विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस्तीफे के बाद भी नर्सें भाटिया की माफी पर अड़ीं हुई हैं। उन्होंने बेटी वाले बयान पर FIR करवाने की बात कही है और कहा है कि तब तक हरियाणा में हड़ताल खत्म नहीं करेंगे, जब तक रेनू भाटिया माफी नहीं मांगती।

कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ से विवाद के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेज अपना त्यागपत्र सौंपा और उसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

खेतों में पलटी प्राइवेट बस, होमगार्ड के जवान और दो महिलाओं की मौत

महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की लड़ती रहूंगी लड़ाई: रेनू भाटिया

अपने इस्तीफा पत्र में रेनू भाटिया ने कहा कि उन्होंने बीते करीब साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने इस अवसर के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। पत्र में उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई वह भविष्य में भी निरंतर लड़ती रहेंगी। उन्होंने यह भी लिखा कि यदि भविष्य में उन्हें किसी अन्य पद पर नियुक्त किया जाता है तो वह उसका भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। रेनू भाटिया ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि वह वर्तमान में महिला आयोग के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रही हैं और मुख्यमंत्री से इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

क्या है मामला

मुख्यमंत्री पहुंचे रोहतक अग्निकांड पीड़ितों के पास, बोले, सरकार खड़ी है आपके साथ

कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद रेनू भाटिया रविवार को जांच के लिए पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ और पीएमओ को फटकार लगाई थी। वहीं, नर्सिंग स्टाफ को कहा था कि क्या कोई अपनी बेटी को इस तरह किसी डॉक्टर के पास अकेला छोड़ सकता है। यदि वह आपकी बेटी होती तो क्या तब भी आपका यही रवैया रहता। उनके इसी बयान को लेकर नर्सिंग स्टाफ में नाराजगी थी और मंगलवार को पूरे राज्य में नर्सिंग स्टाफ दो घंटे के लिए हड़ताल पर थी। नर्सिंग स्टाफ की मांग थी कि रेनू भाटिया अपने बयान पर माफी मांगे और पद से इस्तीफा दें।

#RenuBhatiaResignation #HaryanaWomensCommission #WomenLeadership #EmpowerWomen #HaryanaPolitics #WomenInPower #SocialJustice #GenderEquality #WomenRights #LeadershipChange #HaryanaNews #WomenEmpowerment #PoliticalResignation #WomenVoices #HaryanaWomen #CommissionChairperson #WomenAdvocacy #PublicService #WomenInLeadership #HaryanaUpdates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button