पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर का राइट हैंड बदमाश इंद्रपाल ढेर, इंस्पेक्टर घायल
विजय सैनी की हत्या के मामले में था वांछित, बदमाश के प्रेमिका गिरफ्तार

सत्य खबर हरियाणा
Police Encounter : हरियाणा के झज्जर जिले के दुजाना गांव में एसटीएफ (STF) टीम और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश इन्द्रपाल का एनकाउंटर कर दिया गया है। इन्द्रपाल, विजय सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय बिरधाना का राइट हैंड और बेहद करीबी सहयोगी था।

इस क्रॉस-फायरिंग के दौरान एसटीएफ के इंस्पेक्टर राकेश के हाथ में भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही झज्जर की पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री खुद नागरिक अस्पताल पहुंचीं।
झज्जर जिले के चर्चित विजय सैनी हत्याकांड में रविवार देर शाम बड़ा घटनाक्रम हुआ। दुजाना नहर के पास पुलिस की एसटीएफ और हत्या के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी इन्द्रपाल ढेर हो गया। जबकि एसटीएफ के इंस्पेक्टर राकेश भी इस दौरान गोली लगने से घायल हो गए। घायल इंस्पेक्टर को तुरंत उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
जानकारी के अनुसार, कसरैटी गांव निवासी इन्द्रपाल, दुजाना गांव के विजय सैनी हत्याकांड में शामिल बताया जा रहा था। वह इस मामले के मुख्य आरोपी संजय बिरधाना का करीबी सहयोगी था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन्द्रपाल लगातार फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस कई दिनों से दबिश दे रही थी।
रविवार देर शाम एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध आरोपी दुजाना नहर के आसपास मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ ने तुरंत इलाके में घेराबंदी की और कार्रवाई शुरू की। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं।
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से इन्द्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं एसटीएफ इंस्पेक्टर राकेश को भी गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल झज्जर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री स्वयं नागरिक अस्पताल पहुंचीं और घायल इंस्पेक्टर राकेश का हालचाल जाना। पुलिस कमिश्नर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी भी ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन्द्रपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बना हुआ था। इसी बीच पुलिस को लगातार महत्वपूर्ण इनपुट मिल रहे थे, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने पहले भी इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था और इन्द्रपाल की गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे जांच में कई अहम सुराग मिले हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दुजाना गांव के खेतों में विजय सैनी नामक व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही थी।
मुठभेड़ के बाद अब इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस कार्रवाई के बाद जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है और बाकी आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे।
#HaryanaNews #Jhajjar #PoliceEncounter #Indrapal #Gangster #CrimeNews #LawEnforcement #PublicSafety #JusticeServed #BreakingNews #PoliceAction #CrimeFighter #SafetyFirst #CommunityWatch #HaryanaPolice #GangsterCulture #ViolencePrevention #CrimeReport #InspectorInjured #LocalNews