ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में 3 डिग्री से ज्यादा बढ़ा तापमान लेकिन उसके बावजूद भी सामान्य से कम, प्रदेश के 16 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

20 जून तक मौसम हरियाणा में बना रहेगा परिवर्तनशील, पूरे हरियाणा में एक साथ बारिश की अभी संभावना नहीं

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में रविवार को अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का साफ कहना है कि हरियाणा में अब हीट वेव की कोई संभावना नहीं है। तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन लू का दौर अब खत्म हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है इसके बाद कुछ गर्मी बढ़ेगी लेकिन यह काफी हद तक नियंत्रण में रहेगी।

मौसम विभाग ने 15 जून को प्रदेश के 16 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। जिन जिलों में आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है, उनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात (नूंह), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

पुलिस की हिरासत से भागा बदमाश 20 दिन बाद गिरफ्तार

प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज सुबह आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 जून के बीच प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं 19 और 20 जून को राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 15, 19 और 20 जून को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून अपने सामान्य समय से पहले दस्तक दे सकता है। ऐसे में प्रदेश में 20 जून के आसपास प्री मानसून के संकेत भी मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में कहीं बारिश और कहीं धूप का खेल देखने को मिलेगा। अभी पूरे प्रदेश में एक साथ बारिश की संभावनाएं कम हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद फिलहाल प्रदेश में हीटवेव जैसी स्थिति नहीं है। हालांकि आने वाले दिनों में पारा तेजी से बढ़ने के कारण लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

हरियाणा कांग्रेस ने 104 ब्लॉक प्रधानों के नाम का किया ऐलान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान भिवानी में 39.5 डिग्री, नूंह में 39.1 डिग्री, नारनौल में 39.0 डिग्री, पलवल में 38.7 डिग्री, हिसार में 38.6 डिग्री, चरखी दादरी में 37.9 डिग्री, सोनीपत और गुरुग्राम में 37.5 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 37.2 डिग्री, फतेहाबाद, झज्जर, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में 37.1 डिग्री, अंबाला में 37.0 डिग्री, करनाल में 36.9 डिग्री सिरसा में 36.7 डिग्री कैथल में 36.3 डिग्री और जींद और पानीपत में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है लेकिन अब लू की संभावनाएं नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से एक दो डिग्री ज्यादा हो सकता है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार भिवानी की रात सबसे ठंडी रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है लेकिन यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 24.0, हिसार में 25.2, नारनौल में 20.4, रोहतक में 26.0, सिरसा में 25.2, गुरुग्राम में 23.7, झज्जर में 24.6, जींद में 25.0, कैथल में 23.6, पलवल में 25.1, रेवाड़ी में 25.4, सोनीपत में 23.3 और यमुनानगर में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 16 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार जिन 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बाकी इलाकों में येलो अलर्ट रहेगा।

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी

 

#HaryanaWeather #TemperatureRise #YellowAlert #RainForecast #WeatherUpdate #HaryanaNews #ClimateChange #Meteorology #WeatherAlert #DistrictsOfHaryana #RainySeason #WeatherConditions #HaryanaClimate #StayInformed #WeatherWarnings #LocalNews #HaryanaUpdates #RainyDays #SevereWeather #WeatherWatch

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button