ताजा समाचारवायरलहरियाणा

विश्व योगासना चैंपियनशिप में जींद के अभिषेक ने जीते दो गोल्ड मेडल

एशियन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड मेडल जीत चुका

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

1st world yogasan championship : जींद के अभिषेक ने चार से आठ दिन तक अहमदाबाद में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित प्रथम विश्व योगासना चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अभिषेक ने इस प्रतियोगिता में आर्टिस्टक पर और आर्टिस्टिक ग्रुप में गोल्ड मेडल जीते।

भाजपा शासन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक : राव नरेंद्र सिंह

अभिषेक पिछले काफी समय से योगासन चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाता रहा है। अभिषेक ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में ही दो गोल्ड मेडल हासिल नहीं किए हैं इससे पहले वह द्वितीय एशियन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड मेडल जीत चुका है इस चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली में किया गया था। अभिषेक ने 36 में नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल 37 में राष्ट्रीय खेल में ब्रोंज मेडल और 38 में राष्ट्रीय खेल में गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए हैं।

अभिषेक का कहना है कि उसने जो मेडल हासिल किए हैं उसका असली श्रेय लॉर्ड का योगासन एवं विश्व गुरु डॉक्टर जयदीप आर्य को जाता है। जयदीप आर्य हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष हैं। और योगासन भारत के जनरल सेक्रेटरी हैं। अभिषेक कहता है कि जयदीप आर्य जी के मार्गदर्शन तथा चंद्रकांत मिश्रा तथा अंश चौधरी कोच के कठिन परिश्रम एवं अनुज कौशिक तथा प्रियंका चौधरी के सहयोग एवं प्रेरणा से इतने पदक जीतना संभव हो पाया है।

एसपी ने किया मनीषा के पिता को फोन, डीएसपी लोहारू से मिलकर सीबीआई अधिकारियों के साथ मीटिंग करें फिक्स

यहां बता दें कि आर्टिस्टिक पैर में अभिषेक के साथ राजस्थान के अर्जुन परिहार और आर्टिस्टिक ग्रुप में उनके साथ अर्जुन गुड़गांव, अर्जुन राजस्थान, प्रवीन पाठक उत्तर प्रदेश और अभय चंडीगढ़ भी शामिल थे।

#HaryanaPride #AbhishekJind #WorldYogasanaChampionship #GoldMedalWinner #YogasanaChampion #JindStar #HaryanaSports #InspiringAthlete #YogaExcellence #ChampionMindset #SportsAchievement #YogicSuccess #HaryanaAthletes #GlobalYogasana #WinningSpirit #FitnessJourney #YogaCommunity #ProudMoment #AthleteRecognition #HaryanaInFocus

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह पर अदालत में फैसला रखा सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button