जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में है तब तक भाजपा का भविष्य उज्जवल : जेपी दलाल
बोले, महिला आरक्षण लागू करके उनका अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध

सत्य खबर हरियाणा
Ex Minister Haryana JP Dalal : हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस, राहुल गांधी, विपक्षी दलों में हो रही टूट, भारत-पाक संबंध, महिला आरक्षण और केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

भारत और पाकिस्तान की 117 हस्तियों द्वारा दोनों देशों को टकराव के बजाय शांति और विकास के रास्ते पर चलने की अपील के सवाल पर जेपी दलाल ने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध होना सभी चाहते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इतिहास भी देखना चाहिए। उनके अनुसार, जब-जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिश्ते सुधारने की पहल की, तब पाकिस्तान ने विश्वास तोड़ने का काम किया।
कांग्रेस और राहुल गांधी के भविष्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में जेपी दलाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का भविष्य क्या होगा, यह कहना मुश्किल है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में हैं, तब तक भाजपा का भविष्य उज्ज्वल है।
विपक्षी दलों के सांसदों और नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर जेपी दलाल ने कहा कि क्षेत्रीय और परिवारवादी पार्टियों में कई नेता घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसी पार्टियां लगातार कमजोर हो रही हैं और वहां के नेता पार्टी मालिकों के दबाव में नहीं रहना चाहते। इसी वजह से वे दूसरे राजनीतिक विकल्प तलाश रहे हैं।
परिसीमन और भाजपा के कथित ‘मिशन-360’ से जुड़े सवाल पर जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण विधेयक लागू कर महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जो भी दल या सांसद सहयोग करेगा, उसका स्वागत किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं पर जेपी दलाल ने कहा कि इस पर केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल चर्चाओं और अटकलों से नहीं होता। जब फैसला होगा, तभी इसकी जानकारी सामने आएगी।
#HaryanaPolitics #RahulGandhi #BJP #Congress #JP_Dalal #PoliticalAnalysis #IndianPolitics #Election2029 #PoliticalFuture #HaryanaNews #Leadership #PoliticalStrategy #BJPvsCongress #PoliticalDebate #HaryanaUpdates #PoliticalCommentary #IndiaElections #PoliticalTrends #PartyDynamics #HaryanaLeadership