ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा पर आज और कल मेहरबान रहेगा मानसून, झमाझम बारिश की संभावना

आज हरियाणा में 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : आज सुबह से हरियाणा के आसमान पर हल्के से गहरे मानसूनी बादल छाए हुए हैं। हरियाणा में परसों रात और कल सुबह मानसून ने दस्तक दी है और अभी है लगभग पूरे हरियाणा को कवर कर रहा है। मौसम विभाग में आज हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 7 जुलाई तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। कल लगभग पूरे प्रदेश में बादल छाने और बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। रात के तापमान में पहले दिन के मुकाबले 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से 3.7 डिग्री कम दर्ज हुआ है। कल प्रदेश के फतेहाबाद जिले के दहमन गांव में बिजली गिरने से एक डेयरी गिर गई जिसमें 30 भैंस और आठ गाए दब गई। प्रदेश के हिसार और फतेहाबाद में मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान रहा। रात से ही बारिश होती रही।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बीते दो दिनों (1 जुलाई और 2 जुलाई) में मानसून ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों को सराबोर कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा अब भिवानी और बठिंडा से होकर गुजर रही है। हालांकि, जहां कुछ जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है, वहीं कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां मानसून अभी भी पूरी तरह मेहरबान नहीं हुआ है। हरियाणा में 2 दिनों में अब तक 11.1 एमएम बारिश हुई है। वहीं 1 जून से 2 जुलाई तक 40.1 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत 61.3 एमएम होनी चाहिए था, जो कि सामान्य से 33 प्रतिशत कम है।

बीते 2 दिन की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश फतेहाबाद में 30.8 एमएम हुई। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 27.9 एमएम और हिसार में 20.7 एमएम पानी बरसा। वहीं फतेहाबाद का पड़ोसी जिला सिरसा पूरी तरह सूखा रहा। इसके अलावा नूंह (0.1 एमएम), पलवल (0.1 एमएम) और फरीदाबाद (0.2 एमएम) जैसे जिलों में केवल नाममात्र की बूंदाबांदी हुई है। गुरुग्राम, जींद, झज्जर में 5 एमएम से कम बारिश देखने को मिली है।

भारत की सेवा में : मुस्लिम वीरता पुरस्कार विजेता, साहस और कर्तव्य की विरासत को दर्शाते हैं

आज 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और चरखी दादरी को छोड़कर राज्य के सभी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

पूरे सप्ताह 44% की कम बारिश हुई

अगर हम पूरे सप्ताह 26 जून से 2 जुलाई के आंकड़ों को देखें, तो हरियाणा में 11.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस समय की सामान्य (औसत) बारिश 21.4 एमएम होनी चाहिए। इस लिहाज से प्रदेश में इस सप्ताह 44 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं, 1 जून से 2 जुलाई की बात करें तो हरियाणा में अब तक 41.1 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत 61.3 एमएम होना चाहिए था, जो कि सामान्य से -33 प्रतिशत कम है।

आने वाले दिनों में पूरे हरियाणा में बरसेगा मानसून

रेवाड़ी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल

वहीं आज 3 जुलाई, कल 4 जुलाई और परसों 5 जुलाई को पूरे हरियाणा में बारिश के आसार जताए गए हैं। हरियाणा के एक-दो स्थानों को छोड़कर बाकि प्रदेश में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी और कुछ दक्षिणी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सिरसा सबसे गर्म, प्रदेश में 5.1 डिग्री की गिरावट

प्रदेश में मानसून की दस्तक से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। कल के मुकाबले औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली कमी रही। लेकिन यह सामान्य से 5.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सिरसा में रिकॉर्ड किया गया। अंबाला में 34.5 डिग्री, रोहतक में 32.8, हिसार में 32.3 और करनाल में 30.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

नारनौल में सबसे ठंडी रात, औसत पारा गिरा

राज्य में रात और सुबह के समय भी मौसम सुहावना बना हुआ है। बीते कल के मुकाबले आज औसत न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.7 डिग्री कम रहा। हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल कस्बे में दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में रात का पारा 21.7, रोहतक में 23.2, करनाल में 24.0 और अंबाला में 26.0 डिग्री दर्ज किया गया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाने वाले विधायकों और पार्टी नेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

#HaryanaWeather #Monsoon2026 #HeavyRainfall #WeatherUpdate #RainyDays #HaryanaMonsoon #StaySafe #FloodAlert #WeatherForecast #RainySeason #MonsoonAlert #HaryanaNews #ClimateChange #NatureLovers #RainyWeather #WeatherWarnings #LocalNews #HaryanaLife #SeasonalChanges #CommunitySafety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button