राष्‍ट्रीय

अमरनाथ यात्रा शुरू, PM मोदी ने श्रद्धालुओं से पांच महत्वपूर्ण संकल्प लेने की अपील की

Satyakhabarindia

पवित्र अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया है। बारिश के बीच बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। पहले जत्थे में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। बालटाल मार्ग से जाने वाले श्रद्धालु उसी दिन शाम तक दर्शन कर सकेंगे, जबकि पहलगाम मार्ग से जाने वाले श्रद्धालुओं को अगले दिन दर्शन का अवसर मिलेगा। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी।

पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं के नाम लिखा विशेष संदेश

यात्रा के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं के नाम एक विशेष पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा भारत की आध्यात्मिक परंपरा, सांस्कृतिक एकता और सेवा भावना का अद्भुत प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के योगदान की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

सावरकर विवाद फिर पहुंचा अदालत, राहुल गांधी के खिलाफ पोते सत्याकी सावरकर ने दायर किया मानहानि का मामला
सावरकर विवाद फिर पहुंचा अदालत, राहुल गांधी के खिलाफ पोते सत्याकी सावरकर ने दायर किया मानहानि का मामला

अमरनाथ यात्रा शुरू, PM मोदी ने श्रद्धालुओं से पांच महत्वपूर्ण संकल्प लेने की अपील की

श्रद्धालुओं से लिए पांच अहम संकल्प

प्रधानमंत्री ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से पांच महत्वपूर्ण संकल्प लेने का आग्रह किया।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS का बड़ा बयान, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, SIT जांच जारी
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS का बड़ा बयान, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, SIT जांच जारी
  • स्वच्छता का संकल्प: यात्रा मार्ग और पवित्र स्थल को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
  • सुरक्षा नियमों का पालन: प्रशासन, यातायात और सुरक्षा एजेंसियों के सभी निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करें।
  • वोकल फॉर लोकल: यात्रा के दौरान अपने खर्च का कम से कम 10 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों की खरीद पर खर्च करें, ताकि जम्मू-कश्मीर के लोगों की आजीविका को मजबूती मिले।
  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई या बहन को एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें।
  • राष्ट्र प्रथम का संकल्प: पूरे वर्ष अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।

सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता, सेवा और समर्पण का भी उत्सव है। उन्होंने कामना की कि बाबा बर्फानी की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे, उनकी यात्रा सुरक्षित और मंगलमय हो तथा सभी के जीवन में नई ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मकता का संचार हो।

भारत की सेवा में : मुस्लिम वीरता पुरस्कार विजेता, साहस और कर्तव्य की विरासत को दर्शाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button