महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह पर अदालत में फैसला रखा सुरक्षित
3 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगी अदालत

सत्य खबर हरियाणा
Brijbhushan Sharan Singh : भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर लगे महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी पर अदालत 3 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगी। देश की प्रतिष्ठित छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उनकी शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में महिला पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर लंबे समय तक धरना दिया था।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर बहस पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) अश्विनी पंवार अब तीन अगस्त को दोषसिद्धि या बरी करने पर फैसला सुनाएंगे।
अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने महिला पहलवानों की ओर से पक्ष रखा जबकि बृजभूषण शरण सिंह की ओर से अधिवक्ता राजीव मोहन और दिल्ली सरकार की ओर से लोक अभियोजक ने पक्ष रखा। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
10 मई 2024 को ट्रायल कोर्ट ने पांच महिला पहलवानों के मामले में बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न और गरिमा भंग करने के आरोप तय किए थे। अदालत ने कहा था कि रिकॉर्ड पर पर्याप्त सामग्री उपलब्ध है। इसके अलावा दो पहलवानों के मामले में आपराधिक धमकी (धारा 506 (1)) का भी आरोप तय किया गया। कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर पर भी एक पीड़िता को धमकी देने के आरोप में आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। एक नाबालिग पहलवान ने भी बृजभूषण पर आरोप लगाया था लेकिन बाद में उसने अपनी शिकायत वापस ले ली।
इस मामले में महिला पहलवानों ने अदालत के सामने अपने आरोपों को दोहराने का काम किया है। सभी साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर अदालत 3 अगस्त को अपना फैसला सुनाने वाली है।
#Haryana #BrijBhushanSharanSingh #SexualHarassment #Wrestling #JusticeForWrestlers #CourtVerdict #WomenEmpowerment #LegalSystem #SportsNews #FemaleAthletes #SafetyInSports #WrestlingCommunity #EmpowerWomen #EndHarassment #LegalUpdates #WomenInSports #HaryanaNews #JudicialSystem #SupportSurvivors #WrestlingJustice