ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाने वाले विधायकों और पार्टी नेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक भाजपा में बढ़ रही अंतर्कलह

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Infighting in Haryana BJP : हरियाणा भाजपा में इन दिनों कई जगह अंतर्कलह देखने को मिल रही है। रेवाड़ी के बावल में हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम में रेवाड़ी जिले के तीनों ही विधायक शामिल नहीं हुए। पार्टी के पांच ब्लॉक अध्यक्षों ने भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। बहादुरगढ़ से भाजपा उम्मीदवार रहे दिनेश कौशिक ने भाजपा सरकार को बिना शर्त समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक राजेश जून पर भाजपा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। रोहतक में तो पार्टी की बैठक के दौरान ही पार्टी के जिला महामंत्री और जिला सचिव के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई।

भारत की सेवा में : मुस्लिम वीरता पुरस्कार विजेता, साहस और कर्तव्य की विरासत को दर्शाते हैं

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रेवाड़ी में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में कुछ विधायकों की गैरहाजिरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कहा विधायकों को जरूर पहुंचना चाहिए था, पार्टी इस मामले पर संज्ञान लेगी।

बता दें कि 30 जून को कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। इस दौरान राव इंद्रजीत सिंह, तीन भाजपा विधायक और पांच मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम में नदारद रहे थे, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु होगी।

नायब सैनी सरकार को समर्थन देने वाले बहादुरगढ़ से निर्दलीय विधायक राजेश जून पर बीजेपी नेता नेता दिनेश कौशिश ने दावा किया कि निर्दलीय विधायक जिले में पूरी पार्टी को खा जाएगा। लाइव चला लियो बेशक, डरता नहीं हूं। पूरी साजिश का पर्दाफाश होगा। पार्टी को समर्थन देकर जो भाई कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि पार्टी के भीतर कोई भीतरघात या फूट नहीं है। अगर कहीं कोई ऐसा छोटा-मोटा मतभेद या मामला होगा, तो उसे सभी नेताओं के साथ बैठकर शांतिपूर्वक और संगठनात्मक तरीके से सुलझा लिया जाएगा।

बता दें कि 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दिनेश कौशिक को उम्मीदवार बनाया था। बहादुरगढ़ सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ने दिनेश कौशिश को 41 हजार वोटों से हराया था। हरियाणा में पूर्ण बहूमत से बीजेपी की सरकार बनी। जिसके बाद राजेश जून ने नायब सैनी सरकार को को बिना शर्त समर्थन दिया था। अब दिनेश कौशिश ने राजेश जून पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पार्टी में भीतरघात की चर्चा तेज हो गई है।

रेवाड़ी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल

रोहतक भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री व सचिव के बीच हुई तू-तड़ाक का वीडियो वायरल होने के बाद जिला कार्यालय सचिव ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर जिला महामंत्री व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि यह अधिकार प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री व प्रदेश प्रभारी के पास है। नोटिस जारी होने के बाद नया विवाद शुरू हो गया है।

भाजपा कार्यालय में 27 जून को जिला महामंत्री अभिनंदन भारद्वाज व जिला सचिव अंकुश बिड्डू के बीच बैठक को लेकर आपस में तू-तड़ाक हो गई, जिसका जिला सहसचिव शिव कुमार ने वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका के ऑफिस का यह वीडियो वायरल होने के बाद मामला आलाकमान के पास भी पहुंच गया।

जिला महामंत्री अभिनंदन ने एक शिकायत प्रदेशाध्यक्ष व सीएम को भेजी, जिसमें अंकुश बिड्डू पर प्रशिक्षण शिविर के दौरान कथित अनुशासनहीनता, शराब सेवन, पार्टी कार्यालय में दबंगई, सरकारी अधिकारियों पर प्रभाव का इस्तेमाल करने व संगठन में भय और गुटबाजी का माहौल बनाने के आरोप लगाए। इसके बाद भाजपा आलाकमान मामले को देख रहे है।

भाजपा कार्यालय में भिड़े नेताओं पर कार्रवाई करने का अधिकार प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी या संगठन के प्रदेश महामंत्री के पास है। इससे पहले की उनकी तरफ से कोई कार्रवाई होती, जिला कार्यालय सचिव का तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी हो गया, जो भाजपा नेताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

पेट्रोल में इथेनॉल पर बहस तेज, हरदीप पुरी बोले- रेसिंग कारों में भी होता है इस्तेमाल
पेट्रोल में इथेनॉल पर बहस तेज, हरदीप पुरी बोले- रेसिंग कारों में भी होता है इस्तेमाल

#HaryanaPolitics #ChiefMinister #MLAAccountability #PoliticalAction #PartyLeadership #GovernmentPrograms #HaryanaNews #PoliticalResponsibility #CivicEngagement #LeadershipMatters #PublicService #PoliticalIntegrity #HaryanaUpdates #DemocraticProcess #AccountabilityInPolitics #PoliticalEngagement #HaryanaGovernment #CivicResponsibility #CommunityLeadership #PoliticalAwareness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button