क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

रेवाड़ी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल

दोनों बदमाशों पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती समेत 25 मामले दर्ज

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

भारत की सेवा में : मुस्लिम वीरता पुरस्कार विजेता, साहस और कर्तव्य की विरासत को दर्शाते हैं

Police Encounter : रेवाड़ी जिले के गांव जड़थल के समीप क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपितों ने 28 जून को बखापुर गांव में फायरिंग की थी, जिसमें वे वांछित थे। एक सब-इंस्पेक्टर भी बदमाशों की गोली का निशाना बने। हालांकि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। घायल आरोपितों की पहचान रेवाड़ी के गांव बोलनी के रहने वाले मोहन और राजस्थान के खुशखेड़ा के रहने वाले गोविंद के रूप में हुई है। दोनों पर हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, लूट, डकैती और चोरी समेत 25 से अधिक मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, CIA धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि जड्थल क्षेत्र में कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर CIA टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों का पीछा किया। खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाश मोहन और गोविंद उर्फ झम्मन ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब चार-चार राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहन और गोविंद उर्फ झम्मन के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान सब-इंस्पेक्टर फखरुद्दीन को भी गोली लगी, लेकिन उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। गोली जैकेट में लगने से उनकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी कार्रवाई CIA धारूहेड़ा प्रभारी योगेश के नेतृत्व में की गई।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाने वाले विधायकों और पार्टी नेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश मोहन (निवासी बोलनी) और गोविंद उर्फ झम्मन (निवासी राजस्थान) पर हत्या, लूट, फिरौती समेत संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि 28 जून को मोहन, उसके साथी प्रवीण और गोविंद उर्फ झम्मन ने गांव बखापुर निवासी रतिराम पर तीन राउंड फायरिंग की थी। इसी मामले में भी पुलिस को उनकी तलाश थी। देर रात ट्रॉमा सेंटर पहुंचे डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि सीआईए टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

#Haryana #Rewari #PoliceEncounter #Criminals #LawEnforcement #PublicSafety #CrimeNews #BountyHunters #JusticeServed #SafetyFirst #CommunityWatch #PoliceAction #CrimePrevention #HaryanaPolice #Vigilance #SecurityMatters #LocalNews #BreakingNews #CrimeReport #HaryanaUpdates

हरियाणा पर आज और कल मेहरबान रहेगा मानसून, झमाझम बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button