Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के नामी अस्पताल में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज की FIR, स्टाफ मेंबर पर लगा आरोप

Satyakhabarindia

Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त छेड़छाड़ हुई। उस समय एयर होस्टेस वेंटिलेटर पर थी। जिसकी वजह से वह कुछ नहीं बोल सकी।

खबरों की मानें, एयर होस्टेज से छेड़छाड़ करने का आरोप अस्पताल के स्टाफ पर लगाया है। उन्होंने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर होस्टेस गुरुग्राम में ट्रेनिंग के लिए आई हुई थी। जहां वह एक फाइव स्टार होटल में ठहरी थी। यहां स्विमिंग पूल में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुर्गी फार्म फीड बनाने की वाली फैक्ट्री के संचालक से मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित एयर होस्टेस के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कर लिए गए है।

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह एक प्रतिष्ठित एयरलाइंस कंपनी में काम कर रही हैं। अपनी एयरलाइन कंपनी की ओर से गुरुग्राम में ट्रेनिंग लेने आई थी और एक फाइव स्टार होटल में रुकी हुई थी। इस दौरान पानी में डूबने से उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें 5 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। 6 अप्रैल को अस्पताल के ही किसी स्टाफ ने उसका छेड़छाड़ की। उस वक्त वह अर्ध बेहोशी की हालत में थी। उन्हें सब महसूस हो रहा था। लेकिन, वेंटिलेटर पर होने की वजह से वह किसी को मदद के लिए बुला नहीं सकी और न ही कुछ बोल नहीं सकी।

ये भी पढेंहरियाणा में कल रात से बदल जाएगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

देश व प्रदेश की राजनीति बदल रही है, आज सरकार का मतलब सत्ता नहीं सेवा : नायब सैनी

 

एयर होस्टेस ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।वहीं इस बारे में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम की ओर से महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जा चुके हैं। अभी अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

SIR में सबसे ज्यादा वोट गुरुग्राम और फरीदाबाद में कटे, प्रतिशत के हिसाब से गुरुग्राम टॉप पर, वोट सबसे ज्यादा फरीदाबाद में कटे

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top