हरियाणा के आसमान पर छाए बादल, आज मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट

Satyakhabarindia

आज और कल पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना, उसके बाद फिर कमजोर पड़ेगा मानसून

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : आज मौसम विभाग में पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में सभी स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है जबकि कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और चरखी दादरी में अनेक स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार सिरसा फतेहाबाद हिसार और जींद में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। कैथल, रोहतक और भिवानी में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मेवात, फरीदाबाद, पलवल में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।

इससे पहले कल मंगलवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में माध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। मंगलवार सुबह गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सोनीपत, यमुनानगर, भिवानी, महेंद्रगढ़ में तेज बारिश हुई। इसका असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है। गुरुग्राम में सेक्टर 10 से लेकर हीरो होंडा चौक तक करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ आने वाले वाहन भी 5 से 6 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे हुए हैं। NH-48 का जाम एयरपोर्ट टनल के अंदर तक लगा। वहीं, फरीदाबाद में भारी बारिश तो देखते हुए ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और NHPC अंडर पास बंद कर दिए गए। यहां हाईवे के ऊपर भी पानी आ गया। साथ ही बल्लभगढ़ की अनाज मंडी और बस स्टैंड में भी जलभराव हो गया।

आईएमडी के अनुसार हरियाणा और इसके आसपास के निचले स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा, मानसून ट्रफ रेखा अपनी सामान्य स्थिति के पास से गुजर रही है। साथ ही, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक फैली है, जिस कारण राज्य में लगातार नमी आ रही है, जिससे हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है।

आज 22 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ औसत समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के आसपास बनी हुई है, जो देश के पश्चिमी हिस्से से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैली है। यह ट्रफ गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल की खाड़ी से सटे राज्यों से होकर गुजर रही हैं। हरियाणा और इसके आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण ट्रफ का असर और मजबूत हुआ है, जिससे स्थानीय स्तर पर भारी बारिश के बादल बन रहे हैं।

मौसम विभाग ने आज राज्य के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कल भी बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद मानसून का असर कम हो जाएगा। मगर 27 जुलाई से फिर मानसून एक्टिव हो सकता है।

अब तक हुई कम बारिश

पुंडरी के भाजपा विधायक बोले, समोसे करने में प्रॉफिट अच्छा है मेरी भी रेहड़ी लगवाओ

मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून के सीजन में 1 जून से अब तक प्रदेश में कहीं भी सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज नहीं की गई है। प्रदेश के सिरसा जींद और रोहतक में सूखे के हालात हैं। सिरसा में 60, जींद में 62 और रोहतक में 66% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में अब तक सामान्य बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के बाकी इलाकों में बारिश सामान्य से कम दर्ज हुई है। अगर पूरे हरियाणा की बात करें तो बारिश कम हुई है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। ‌ मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज पर सबसे अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन के समय झज्जर में सबसे कम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कल दिन में अंबाला में अधिकतम तापमान 32.5, हिसार में 31.3, करनाल और सिरसा में 32.0, रोहतक में 31.6, भिवानी में 32.5, फतेहाबाद में 30.4, गुरुग्राम में 31.1, जींद में 31.0, कैथल में 32.5, नूंह में 29.4, पलवल में 30.3 और सोनीपत में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

जजपा को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ इनेलो में शामिल

हरियाणा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के गुरुग्राम में सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अंबाला में न्यूनतम तापमान 24.1, हिसार में 26.4, करनाल में 24.5, नूंह, रोहतक और फतेहाबाद में 26.2, भिवानी में 23.5, चरखी दादरी में 26.1, झज्जर और रेवाड़ी में 25.6, जींद में 26.5, कैथल में 25.3, पलवल में 25.7, सोनीपत में 25.4 और यमुनानगर में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितनी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार हिसार के बालसमंद में कल दिन के समय 32.5 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। उसके बाद पलवल में 29.0 एमएम बारिश दर्ज हुई। गुरुग्राम में 17, भिवानी में 16, सिरसा में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई।

#HaryanaWeather #RainAlert #CloudySkies #WeatherUpdate #MonsoonSeason #HeavyRain #ModerateRain #HaryanaNews #WeatherForecast #RainyDay #StaySafe #NatureLovers #ClimateChange #WeatherWatch #HaryanaUpdates #RainyWeather #StormAlert #LocalNews #WeatherConditions #HaryanaMonsoon

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top