Commerce without Math? जानिए 12वीं के बाद कौन-कौन से कोर्स दे सकते हैं सुनहरा भविष्य

Satyakhabarindia

Commerce without Math: अगर आपने 12वीं कॉमर्स मैथ्स के बिना की है तो आप कंपनी सेक्रेटरी (CS) का कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स को ICSI यानी Institute of Company Secretaries of India द्वारा कराया जाता है। इसमें आपको बिज़नेस लॉ, टैक्सेशन, कॉर्पोरेट गवर्नेंस जैसी चीज़ें सिखाई जाती हैं। यह एक तीन साल का कोर्स होता है जिसमें स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें नौकरी के शानदार अवसर मिलते हैं।

बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़: मैनेजमेंट स्किल्स में हो कमाल

Bachelor of Management Studies (BMS) एक तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री है जो आपके मैनेजमेंट स्किल्स को मजबूत करती है। इसमें आपको ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, मार्केटिंग और बिज़नेस एनालिसिस जैसे विषयों की जानकारी मिलती है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए शानदार विकल्प है जो कॉर्पोरेट दुनिया में खुद को एक मैनेजर या लीडर के रूप में देखना चाहते हैं।

नशा तस्करों ने पहले पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर फिर एक नशा तस्कर के साथ खेतों में हुई मुठभेड़

Commerce without Math? जानिए 12वीं के बाद कौन-कौन से कोर्स दे सकते हैं सुनहरा भविष्य

बैचलर ऑफ डिज़ाइन: क्रिएटिव फील्ड में चमकाएं करियर

अगर आपकी रुचि कला और क्रिएटिविटी में है तो Bachelor of Design (BDes) आपके लिए एक शानदार कोर्स हो सकता है। यह चार साल का कोर्स होता है जिसमें फैशन, ग्राफिक, प्रोडक्ट, फर्नीचर, टेक्सटाइल और एनिमेशन जैसे क्षेत्र शामिल होते हैं। इस कोर्स में गणित की ज़रूरत नहीं होती और नौकरी के शानदार अवसर जैसे फैशन इंडस्ट्री, एनिमेशन स्टूडियो और डिज़ाइन फर्म में मिलते हैं।

फतेहाबाद और गुरुग्राम में जिला अदालत और डीसी कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

बीकॉम एलएलबी और बीए एलएलबी: कानून के क्षेत्र में भी है रास्ता

गणित के बिना भी आप लॉ की पढ़ाई करके एक सफल वकील बन सकते हैं। आप BCom LLB या BA LLB कोर्स कर सकते हैं। यह दोनों कोर्स पांच साल के होते हैं और आपको कॉमर्स या आर्ट्स के साथ कानून की पढ़ाई करने का मौका देते हैं। इन कोर्सों के लिए CLAT (Common Law Admission Test) देना पड़ता है। इसके बाद आप लॉ फर्म में काम कर सकते हैं या खुद की प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं।

बिना गणित के भी है रौशनी की राह

यह धारणा बिल्कुल गलत है कि कॉमर्स बिना मैथ्स के करने वालों के पास कम विकल्प होते हैं। ऊपर बताए गए सभी कोर्स न केवल करियर के लिहाज़ से बेहतरीन हैं बल्कि इनसे आपकी स्किल्स भी बेहतर होती हैं। आपको सिर्फ सही दिशा और समय पर सही कोर्स चुनने की ज़रूरत है। मेहनत और लगन से आप बिना मैथ्स के भी एक मजबूत करियर बना सकते हैं।

पंजाब की जीत के लिए भाजपा की नजर दलित सीटों पर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top