हरियाणा में मतदाता सूचियों के SIR के लिए निर्वाचन आयोग ने दिए दस और दिन, अब 24 जुलाई तक चलेगा अभियान

Satyakhabarindia

हरियाणा में 28 लाख मतदाता एएसडी सूची में शामिल, 31 को आएगी अब ड्राफ्ट मतदाता सूची

सत्य खबर हरियाणा

SIR re-schduled in Haryana : केंद्र निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूचियों के गहन परीक्षण के काम को 10 दिन और बढ़ा दिया है। पहले बीएलओ को आज तक मतदाता सूचियों का सत्यापन करना था और 21 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूचियां जारी की जानी थी, लेकिन नए कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों का सत्यापन अब 24 जुलाई तक किया जाएगा और 31 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी।

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस का गुरुग्राम में प्रदर्शन, पुलिस लाइन में किया हनुमान चालीसा का पाठ

हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान अब तक 28 लाख 687 मतदाता बीएलओ को नहीं मिले हैं। इनका सत्यापन नहीं हो सका है। निर्वाचन विभाग ने इन सभी को एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लीकेट) श्रेणी में शामिल करने की तैयारी कर ली थी। लेकिन केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के गहन परीक्षण के काम में 10 दिन का समय बढ़ाने के बाद अब बीएलओ इन 28 लाख मतदाताओं पर ध्यान देंगे। बताया गया है कि 24 जुलाई तक भी जिन मतदाताओं का सत्यापन नहीं होगा, उनके नाम 31 जुलाई को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, उन्हें अपना नाम दोबारा जुड़वाने का मौका मिलेगा। यदि दावा-आपत्ति की अवधि में भी कोई आवेदन नहीं किया गया, तो अंतिम मतदाता सूची से उनके नाम हटा दिए जाएंगे।

अब तक सबसे अधिक ऐसे मतदाता पंचकूला में मिले हैं, जहां 22.94 प्रतिशत फॉर्म एकत्र नहीं हो सके। इसके बाद फरीदाबाद (21 प्रतिशत), गुरुग्राम (20.15 प्रतिशत), सोनीपत (16.18 प्रतिशत), पानीपत (15.23 प्रतिशत) और यमुनानगर (15.17 प्रतिशत) का स्थान है। फतेहाबाद, नूंह और हिसार ऐसे जिले हैं जहां पर 8% से भी कम मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो पाया है और उनके नाम एएसडी सूची में डाले गए हैं।

तीन बार संपर्क पर भी नहीं मिले

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) हरियाणा के अनुसार, इन मतदाताओं के पते पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने तीन बार जाकर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसलिए उन्हें एएसडी सूची में शामिल किया गया। अब 10 दिन का समय बढ़ने के बाद बीएलओ एक बार फिर इन मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास करेंगे। निर्वाचन विभाग अब यह एएसडी सूची जिलेवार राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ भी सांझा करेगा, ताकि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले यदि किसी का नाम गलती से छूट गया हो तो उसे सुधारा जा सके। यह सूची सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। सूची ईपीआईसी (एपिक) सर्च सुविधा के साथ होगी, जिससे मतदाता अपने एपिक नंबर के जरिए आसानी से यह देख सकेंगे कि उनका नाम सूची में है या नहीं। इसके अलावा यह सूची पंचायत भवन, नगर निगम, बीडीपीओ कार्यालय और अन्य सरकारी कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा होगी।

अमेरिका ने भारतीय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर रखा 50 लाख का इनाम, अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप

इन मतदाताओं को 31 जुलाई से 30 अगस्त तक मिलेगा मौका

हरियाणा में प्रारूप मतदाता सूची 31 जुलाई को जारी होने के बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इस दौरान कोई भी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने या किसी त्रुटि को ठीक कराने के लिए आवेदन कर सकता है। नए मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकेंगे, जबकि नाम, पता, फोटो या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 जमा किया जा सकेगा। इसके अलावा, 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र नागरिकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल हो सके और वे आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस समय कुल 2 करोड़ 6 लाख 55 हजार 929 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 1 करोड़ 67 लाख 3 हजार 944 मतदाताओं के गणना फॉर्म बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) एकत्र कर ऑनलाइन अपलोड कर चुके हैं। इसके अलावा 28 लाख ऐसे मतदाता हैं, जो अपने पते पर नहीं मिले हैं। दोनों मतदाताओं को मिलाकर अब तक करीब 94.43 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है। निर्वाचन विभाग के अनुसार अब केवल 11 लाख 51 हजार 298 मतदाताओं के फॉर्म जुटाए जाने बाकी हैं, जो कुल मतदाताओं का 5.57 प्रतिशत है। पूरे अभियान में राज्यभर के 20,629 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं।

#HaryanaElections #ElectoralRolls #ElectionCommission #Vote2026 #HaryanaPolitics #ElectionCampaign #DemocracyInAction #VoterAwareness #CivicEngagement #HaryanaVoters #ElectionUpdates #VotingRights #ParticipateInDemocracy #HaryanaNews #Election2026 #VoterEducation #CivicParticipation #EmpowerVoters #HaryanaState #ElectionCountdown

पानीपत के वेद नर्सिंग कॉलेज एवं वेद नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट को दोहरा खिताब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top