Haryana News: हरियाणा में 15 जून के बाद इन लोगों पर होगी कार्रवाई, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए कड़े निर्देश

Satyakhabarindia

Haryana News: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जबसे कुर्सी पर बैठे हैं तभी से लगातार प्रशासनिक सख्ती और जमीनी काम को लेकर एक्शन में नजर आ रहे हैं। चाहे बात गांवों में विकास की हो या शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार की – सैनी साफ कर चुके हैं कि अब काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यमुनानगर में कार्यक्रम खत्म करते ही वे सीधे चंडीगढ़ (Civil Secretariat) पहुंचे और वहाँ अधिकारियों की एक हाईलेवल मीटिंग ली।

सभी सड़कों की 15 जून तक मरम्मत के निर्देश

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेशभर की सड़कें ठीक कराने का अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने आदेश दिए हैं कि 15 जून 2025 तक हर जिले हर गांव हर कॉलोनी की सड़कों की मरम्मत (road repair) पूरी होनी चाहिए ताकि मानसून से पहले कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि “सड़कों पर गड्ढे दिखे तो जिम्मेदार अफसरों पर सीधी कार्रवाई होगी।

मुर्गी फार्म फीड बनाने की वाली फैक्ट्री के संचालक से मांगी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे short-term tenders के ज़रिये तेजी से मरम्मत कार्य शुरू करवाएं। DC (Deputy Commissioner) को सर्वे करवाकर खराब सड़कों की लिस्ट बनवाने और तुरंत काम शुरू कराने के सख्त आदेश दिए गए हैं।

हर विभाग को मिला टास्क

सीएम सैनी ने खास तौर पर PWD (Public Works Department) ULB (Urban Local Bodies) HSVP (Haryana Shehri Vikas Pradhikaran) Haryana State Agricultural Marketing Board और Zila Parishad को निर्देश दिए कि उनके अधीन जो भी सड़कें आती हैं उनकी तुरंत मरम्मत करवाई जाए। उन्होंने ये भी कहा कि “जिन सड़कों का defect liability period अभी खत्म नहीं हुआ है उनकी मरम्मत उन्हीं ठेकेदारों से करवाई जाए।

देश व प्रदेश की राजनीति बदल रही है, आज सरकार का मतलब सत्ता नहीं सेवा : नायब सैनी

उन्होंने साफ कहा कि “काम की quality से समझौता नहीं होगा deadline तय है और काम पूरा होना ही चाहिए। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

25 अप्रैल को लॉन्च होगा HARPATH 2.0 एप्लिकेशन

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 25 अप्रैल 2025 को “Harpath 2.0 एप का अपग्रेड वर्जन लॉन्च किया जाएगा। यह एप्लीकेशन GIS आधारित (GIS-based application) है जिसमें जनता सड़कों की खराब हालत या गड्ढों की शिकायत (road damage complaint) ऑनलाइन दर्ज करवा सकेगी।

SIR में सबसे ज्यादा वोट गुरुग्राम और फरीदाबाद में कटे, प्रतिशत के हिसाब से गुरुग्राम टॉप पर, वोट सबसे ज्यादा फरीदाबाद में कटे

सीएम ने बताया कि इस एप के ज़रिये लोगों की शिकायतों का real-time monitoring होगा और तुरंत निपटारा कर सड़कों को ठीक किया जाएगा। यह कदम सरकार के उस वादे का हिस्सा है जिसमें सीएम ने बजट सत्र 2025 के दौरान ऐलान किया था कि अगले 6 महीने के भीतर हरियाणा की हर सड़क का नवीनीकरण (renovation) किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top