मानसून के ब्रेक में 17 जुलाई तक सताएगी गर्मी, 20 से हरियाणा में मध्यम से तेज बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

मौसम विभाग के अनुसार 18 से बदलेगा हरियाणा में मौसम, 18 और 19 को हल्की बारिश संभव

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में इस समय मानसून ब्रेक चल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 से 19 जुलाई तक मानसून ब्रेक रहेगा, जबकि 20 से 23 जुलाई के बीच फिर से मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में मौसम फिलहाल परिवर्तनशील बना हुआ है। उन्होंने बताया कि जुलाई की शुरुआत में मानसून ने हरियाणा में प्रभावी दस्तक दी थी। इसके बाद प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बीच-बीच में मानसून सक्रिय रहा, जबकि पश्चिमी जिलों में 2 जुलाई के बाद से मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ गई थीं। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ ही इन क्षेत्रों में राहत पहुंचा रहे हैं। 10 जुलाई को भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी जिलों में आंधी और हल्की बारिश हुई थी।

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मौजूदा मौसम प्रणाली का असर अगले दो दिनों तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाएं, आंधी-अंधड़ तथा छिटपुट बारिश और बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। वहीं दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी का असर भी बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि इसके बाद मानसून ट्रफ तराई क्षेत्रों की ओर खिसक जाएगी। हरियाणा के उत्तरी जिलों में मानसूनी गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों और दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। 19 जुलाई के बाद मौसम में फिर बदलाव आने और मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

आज 15 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल

हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज हरियाणा के 15 जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखीदादरी, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, जींद, सोनीपत, रोहतक, पलवल, नूंह, फरीदाबाद, सोनीपत और गुरुग्राम में गर्मी और उमस का अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार शाम को रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ समेत कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश ने लोगों को उमस से थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस का प्रकोप बरकरार है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए राज्य के कई हिस्सों में विशेष चेतावनी जारी की है।

17 जुलाई तक गर्मी और उमस की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में 15 जुलाई से 17 जुलाई तक दक्षिणी और आसपास के हिस्सों में कुछ स्थानों पर मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। इस दौरान लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन मुख्य रूप से मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। 18 जुलाई से मौसम में बदलाव दिखेगा और कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। 19 और 20 जुलाई को हरियाणा के कई इलाकों में मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिससे कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस का गुरुग्राम में प्रदर्शन, पुलिस लाइन में किया हनुमान चालीसा का पाठ

मंगलवार को औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान भिवानी में 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोहतक में पारा 40.0 और पलवल में 39.6 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे दिन के समय भीषण गर्मी और उमस का अहसास हुआ। इस तरह अंबाला और नारनौल में अधिकतम तापमान 38.0, हिसार में 37.0, करनाल और रेवाड़ी में 35.9 सिरसा और फरीदाबाद में 39.0 चरखी दादरी में 37.7 फतेहाबाद में 34.7 गुरुग्राम में 38.8 जींद और झज्जर में 36.8 कैथल में 35.5, नूंह में 38.7 सोनीपत में 34.5 और पलवल में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में न्यूनतम तापमान

प्रदेश के रात के तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.2 डिग्री की गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे कम तापमान सोनीपत में 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदाबाद में रात का पारा सबसे अधिक 29.3 डिग्री और चरखी दादरी में 29.1 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे रात के समय भी लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 28.6, हिसार में 24.2, करनाल और कैथल में 27.7, नारनौल में 26.0, रोहतक में 28.8, गुरुग्राम में 25.0, भिवानी में 27.0, सिरसा में 28.4, फतेहाबाद में 27.2, झज्जर में 26.8, जींद में 27.9, नूंह में 28.7, पलवल में 28.4, सोनीपत में 23.8 और यमुनानगर में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमेरिका ने भारतीय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर रखा 50 लाख का इनाम, अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप

 

#WeatherUpdate #Monsoon2026 #HaryanaWeather #RainForecast #HeatWave #ClimateChange #WeatherAlert #RainySeason #Meteorology #WeatherNews #StaySafe #NatureLovers #SummerHeat #RainyDays #WeatherPatterns #HaryanaRain #TropicalWeather #SeasonalChanges #WeatherWatch #RainyVibes #HeatAdvisory

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top