मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन में पूरे हरियाणा में होगी बारिश, 31 तक बारिश की संभावना
सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम विभाग ने दो दिन तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार सुबह से यमुनानगर में तेज बारिश जारी है। इससे पहले कल हरियाणा में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया। सोमवार सुबह पानीपत, फरीदाबाद, सोनीपत और यमुनानगर में तेज बारिश होने से लोगों के गर्मी से राहत मिली। शाम को पंचकूला और हिसार में बूंदाबांदी और भिवानी में बारिश हुई।

हरियाणा में अब तक इस मानसून सीजन की 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में होने वाली बारिश से अब तक कोई काम बारिश की कुछ भरपाई हो सकती है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को हरियाणा के अधिकांश जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
बारिश की कमी
IMD के मुताबिक, 1 जून से 26 जुलाई 2026 तक कुछ जिलों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है, जबकि कई जिले अब भी सामान्य से काफी कम वर्षा का सामना कर रहे हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल और चरखी दादरी समेत कई जिलों में मानसूनी बारिश सामान्य श्रेणी में रही है। महेंद्रगढ़ में 185.7 एमएम बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 3% अधिक है। वहीं रेवाड़ी में 173 एमएम, चरखी दादरी में 175 एमएम और पलवल में 168.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। कई जिलों में अब भी बारिश का बड़ा घाटा बना हुआ है। सबसे खराब स्थिति जींद और सिरसा की है। जींद में अब तक केवल 65.2 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 62% कम है। सिरसा में 42.9 एमएम वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 62% कम है। इसके अलावा रोहतक और अंबाला में 61-61%, कैथल में 47%, सोनीपत में 38%, हिसार में 35% और यमुनानगर में 34% कम बारिश दर्ज की गई है
प्रदेश में अधिकतम तापमान
हरियाणा में सोमवार को अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले औसतन 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस सोनीपत के कैनाल रेस्टहाउस सरगथल में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हिसार में 38.6, भिवानी में 38.5, फरीदाबाद के बोपानी में 38.1 और रोहतक में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में अधिकतम तापमान 35.0, करनाल में 35.8, नारनौल में 36.0, सिरसा में 37.6, चरखी दादरी और गुरुग्राम में 37.1, रेवाड़ी, फतेहाबाद और जींद में 35.7, झज्जर में 36.1, कैथल में 34.9, नूंह में 36.3 और पलवल में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा, पारा 25 पर सिमटा
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी औसतन 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह सामान्य के आसपास ही रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी में 26.0, झज्जर में 26.8 और महेंद्रगढ़ में 26.9 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं सिरसा में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
#HeavyRainWarning #HaryanaWeather #RainfallUpdate #HaryanaForecast #Monsoon70 #RainDeficitRecovery #WeatherAlert #HaryanaRain #RainyDaysAhead #WeatherUpdate #ClimateChange #EmergencyPreparedness #StaySafe #FloodRisk #WeatherEvents #DailyWeather #HaryanaNews #RainyWeather #RainySeason