हरियाणा में मानसून हुआ कमजोर, पहाड़ों में बारिश से हरियाणा के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति

Satyakhabarindia

मारकंडा, टांगरी, घग्गर, कौशल्या और यमुना का जलस्तर बढ़ने से हरियाणा में अलर्ट

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है। कल दिन में सोनीपत और करनाल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बाकी हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ रहा। पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण प्रदेश से गुजरने वाली नदियां उफान पर हैं। कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मारकंडा के पानी की वजह से कुरुक्षेत्र के चार गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सबसे ज्यादा असर कठवा गांव पर पड़ा, जहां गांव को शहर और दूसरे गांवों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पानी में डूब गई। फरीदाबाद के की गांवों में बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है।

मौसम विभाग ने आज पंचकूला और यमुनानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। टांगरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। करनाल में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से फसलें डूब गई हैं।कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का पानी गांव के रास्तों में भर गया है। मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ने से खेतों तक पानी आ गया है। मारकंडा नदी में शनिवार सुबह 14,294 क्यूसेक पानी पहुंचने के बाद शाहाबाद क्षेत्र के कठवा, कलसाना, तंगोर और मोहनपुर गांव प्रभावित हो गए। सबसे ज्यादा असर कठवा में रहा, जहां मुख्य सड़क पानी में डूबने से आवागमन बाधित हो गया। स्कूल बस के पूरे टायर पानी में समा गए। लोग सड़क पर हुए जलभराव से ही निकलते रहे। नदी का पानी आसपास के खेतों में भी फैल गया। तीन घंटे बाद सुबह 9 बजे जलस्तर घटकर 11,711 क्यूसेक रह गया।

हिमाचल के पहाड़ों और पंचकूला में भारी बारिश से घग्गर, कौशल्या व टांगरी नदी में जलस्तर बढ़ गया है। पंचकूला में नदियां उफान पर होने के कारण प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पूरे जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है। 28 अगस्त 2026 तक नदी- नालों के किनारे जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।

पीएम मोदी के आगमन पर अभेद्य किले जैसी होगी जींद की सुरक्षा, तैनात रहेंगे 15 आईपीएस, 50 एचपीएस, 5000 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जलबहाव 33079 क्यूसेक रहा। यूपी की डिमांड 2000 से घटकर 260 क्यूसेक रही, वहीं दिल्ली और हरियाणा को पश्चिमी यमुना नहर से 12010 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की गई। बैराज से सरप्लस 20809 क्यूसेक सरप्लस पानी को दिल्ली की ओर नदी में छोड़ा गया।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की गतिविधियों में आ रही कमी और हवाओं के रुख में बदलाव के कारण अब वातावरण में नमी धीरे-धीरे कम होने लगेगी। इसके असर से दिन के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को उमस व गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, रात का तापमान अभी सामान्य के आसपास ही बना रहेगा।

हरियाणा में अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हरियाणा की अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हरियाणा कार्यक्रम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। हरियाणा में मानसून आने के बाद से सिरसा लगातार सबसे गर्म शहर बना हुआ है। सिरसा में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अंबाला में अधिकतम तापमान 34.1, हिसार में 36.0, करनाल में 32.8, नारनौल में 35.5, रोहतक में 37.5, भिवानी में 37.0, चरखी दादरी में 35.1, फरीदाबाद में 36.1, पलवल में 35.7, रेवाड़ी में 34.5, सोनीपत में 37.2, यमुनानगर में 32.8, गुरुग्राम और झज्जर में 34.5, जींद में 35.1 और कैथल में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अभी मानसून कमजोर रहेगा। इस पूरे सप्ताह में तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से परेशानी होगी।

हरियाणा में न्यूनतम तापमान

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और इशांत शर्मा ने मिलकर लॉन्च की एनर्जी ड्रिंक, बने बिजनेस पार्टनर

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में न्यूनतम तापमान में कल 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान नारनौल में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अंबाला, कैथल और भिवानी में 25.5, हिसार और करनाल में 25.2, रोहतक में 28.2, सिरसा में 27.6, चरखी दादरी में 27.0, फरीदाबाद में 27.5, फतेहाबाद में 27.2, गुरुग्राम में 25.0, झज्जर में 25.8, जींद में 27.1, नूंह में 28.1, पलवल में 26.7, रेवाड़ी में 25.8, सोनीपत में 26.8 और यमुनानगर में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान

प्रदेश में मौसम विभाग में पंचकूला और यमुनानगर के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को प्रदेश के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में कुछ स्थानों पर तथा झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है।

प्रदेश में अब तक बारिश का हाल

प्रधानमंत्री का हरियाणा में स्वागत, लेकिन प्रधानमंत्री हरियाणा की जमीनी हकीकत जानकर उठाएं कड़े कदम : राव नरेंद्र सिंह

मौसम हरियाणा में 1 जून के बाद होने वाली बारिश को मानसून की बारिश में गिना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक यानी 11 जुलाई तक प्रदेश के सिरसा में 24.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 63% कम है। प्रदेश के कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश सामान्य रही है, लेकिन पंचकूला, अंबाला, जींद और रोहतक में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है।

#HaryanaWeather #MonsoonUpdate #FloodAlert #RainfallImpact #WeatherNews #HaryanaFloods #NaturalDisasters #ClimateChange #EmergencyResponse #DisasterManagement #HillsAndFloods #WeatherForecast #RainySeason #FloodPreparedness #StateOfEmergency #CommunitySafety #EnvironmentalAwareness #WeatherConditions #HaryanaNews #PublicSafety

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top