ताजा समाचारवायरलहरियाणा

रेखा शर्मा के खिलाफ 16 जिलों में पुलिस को दी शिकायत, बाकी में भी तैयारी

भजनलाल को बदमाश बताना बीजेपी राज्यसभा सांसद को पड़ रहा भारी

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

MP Rekha Sharma : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को बदमाश बताकर हरियाणा से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता रेखा शर्मा बुरी तरह से फंस गई हैं। इस मामले में वह अकेले पड़ गई है और अब उनके खिलाफ प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर मुकदमे दर्ज किए जाने की तैयारी हो रही है। भजनलाल के गृह निर्वाचन क्षेत्र आदमपुर में उनके खिलाफ पहले ही मामला दर्ज हो चुका है। एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर उनके खिलाफ शिकायतें दी जा चुकी है और मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई है। बाकी स्थानों पर भी रेखा शर्मा के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाए जाने की तैयारी हो रही है।

क्या है मामला

कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से निकालने के लिए BJP ने रेखा शर्मा को बनाया मोहरा : अभय चौटाला

भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने 24 अप्रैल को पंचकूला में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर विवादित बयान दिया था। रेखा शर्मा ने कहा कि इस एरिया में भजनलाल और उनके बेटे चंद्रमोहन (कांग्रेस विधायक) की बदमाशी थी। बदमाशी करके इन्होंने इलेक्शन जीते थे। रेखा शर्मा ने यह बयान पंचकूला में भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल के नामांकन से पहले हुई जनसभा में दिया था। खास बात ये है कि उस समय मंच पर मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद थे।

भजनलाल परिवार का एक्शन

इसका वीडियो भी सामने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे व कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन ने रेखा शर्मा को लीगल नोटिस भिजवाया था। वहीं भजनलाल के छोटे बेटे और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि “हम समंदर हैं, हमें खामोश रहने दो, जरा मचल गए, तो शहर ले डूबेंगे। भजनलाल के पुत्र भव्य बिश्नोई और सिद्धार्थ बिश्नोई ने भी रेखा शर्मा के इस बयान की तीखी निंदा की थी।

भाजपा ने पल्ला झाड़ा

AJL प्लॉट आवंटन मामले में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बढ़ी मुश्किलें

भाजपा ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है। कैथल के एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा, “यह रेखा शर्मा की व्यक्तिगत सोच है, पार्टी की नहीं।

अब समर्थक जुटने लगे

प्रदेश की राजनीति में भजन लड़का अपना कद रहा है। भजनलाल समर्थकों की ओर से भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल (कलायत), करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और चरखी दादरी सहित विभिन्न जिलों में समर्थकों ने पुलिस प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपे। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदेश के बाकी जिलों में भी भजनलाल समर्थक इसी प्रकार की कार्रवाई करने वाले हैं। भजनलाल समर्थकों ने पहले ही रेखा शर्मा को इस बारे में चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो वह हर जिले में रेखा शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने का काम करेंगे।

1. #HaryanaNews 2. #RekhaSharma 3. #PoliceComplaints 4. #HaryanaPolice 5. #DistrictUpdates 6. #LegalActions 7. #HaryanaPolitics 8. #PublicSafety 9. #JusticeForAll 10. #CommunityConcerns 11. #HaryanaUpdates 12. #CivicEngagement 13. #AccountabilityMatters 14. #LawAndOrder 15. #HaryanaIssues 16. #CitizenRights 17. #SocialJustice 18. #HaryanaAwareness 19. #PoliceAccountability 20. #HaryanaVoices

जालंधर अमृतसर धमाकों के बाद हाई अलर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की बड़ी जांच
जालंधर अमृतसर धमाकों के बाद हाई अलर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की बड़ी जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button