दिन और रात का तापमान सामान्य से कम, तापमान में आज और गिरावट की संभावना
सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : बीते 24 घंटों में सिरसा, हिसार और फतेहाबाद को छोड़कर पूरे हरियाणा में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई है। सिरसा, हिसार और फतेहाबाद पूरी तरह सूखे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा बारिश गुरुग्राम में 83.0 एमएम और करनाल में 79.5 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा पलवल में 42.0, यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर 36.0, नुंह में 25.5 एमएम बारिश हुई। अंबाला में 19.9, कैथल में 15.5, रोहतक में 6.8, महेंद्रगढ़ में 4.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5.2 डिग्री नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री की कमी आई है। गुरुग्राम में दिन का पारा 29.0 और करनाल में 29.6 पर आ गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
IMD के मुताबिक, आज हरियाणा में मानसून पूरी तरह मेहरबान रहेगा। यहां कई इलाकों में व्यापक रूप से बारिश दर्ज देखने को मिलेगी। गुरुग्राम लगातार तीसरे दिन तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है, जिससे एक्सप्रेसवे और प्रमुख चौराहों पर पानी भरने की आशंका है। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 6 जिलों में ऑरेंज और 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस मानसून सीजन में यह पहला मौका जब मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट रहेगा यहां 120 एमएम या उससे भी अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, पलवल, नूंह, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में यलो अलर्ट के दौरान 7 सेंटीमीटर या इससे अधिक बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने 7 जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन इन जिलों के अनेक इलाकों में सुबह से हो रही बूंदाबांदी ने मौसम को पूरी तरह सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि निचले इलाकों में गंभीर जलभराव होने, अंडरपास बंद होने, बिजली-पानी जैसी म्यूनिसिपल सेवाएं ठप होने का खतरा है। इसी वजह से प्रशासन और आम जनता को पहले से तैयार रहने के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।
हरियाणा में मानसूनी हवाएं पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं। हरियाणा में लगातार दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। आज और कल अच्छी बारिश के संकेत मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 3 दिनों (10 जुलाई तक) पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 10 जुलाई को उत्तर हरियाणा (अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर) में तेज बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण हिस्से में यह धीरे-धीरे कम होगी। इसके बाद, 11 और 12 जुलाई को मानसूनी गतिविधियां थोड़ी धीमी पड़ेंगी और केवल कुछ ही स्थानों पर सीमित होकर रह जाएंगी, जिससे पश्चिमी जिले सिरसा, फतेहाबाद और हिसार पूरी तरह शुष्क हो सकते हैं।
प्रदेश में अधिकतम तापमान
प्रदेश के अधिकतम तापमान में बुधवार को पहले दिन के मुकाबले 4.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के सिरसा ने अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। पिछले तीन दिनों से लगातार सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। गुरुग्राम में लगातार बारिश के बीच पहले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह है 29.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है लेकिन इसके बावजूद गुरुग्राम प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के नारनौल में अधिकतम तापमान 31.0, भिवानी में 35.0, करनाल में 29.6, नूंह में 28.5, झज्जर में 30.1, सोनीपत, कैथल और फरीदाबाद में 29.9, रेवाड़ी में 28.5, पलवल में 31.2, जींद में 29.5, यमुनानगर में 31.1, रोहतक और हिसार में 32.0, चरखी दादरी में 31.7, फतेहाबाद में 32.6 और अंबाला में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में अधिकतम तापमान में कोई बहुत बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान
हरियाणा में न्यूनतम तापमान बारिश के चलते औसतन 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। जिससे रातें काफी ठंडी और सुहावनी हो गई हैं। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे नीचे बना हुआ है। अंबाला में 26.6, हिसार में 26.1 और करनाल में 25.0 दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में रोहतक में सबसे अधिक 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल में 23.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24.3, भिवानी में 24.5, नूंह में 25.0, झज्जर और सोनीपत में 25.1, रेवाड़ी में 25.3, पलवल में 25.4, जींद और यमुनानगर में 25.6, कैथल में 25.7, रोहतक में 26.0, चरखी दादरी में 26.1, फतेहाबाद में 26.3, सिरसा में 27.1 और फरीदाबाद में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के न्यूनतम तापमान में अभी एक-दो दिन और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दिन और रात का तापमान एक जैसा
प्रदेश के फरीदाबाद, जींद, कैथल, रेवाड़ी, सोनीपत, नूंह, करनाल और गुरुग्राम में दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से कम का अंतर दर्ज किया गया है। फरीदाबाद में दिन और रात के तापमान में केवल 2.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया जो पूरे प्रदेश में सबसे कम है।
#MonsoonAlert #HaryanaWeather #OrangeAlert #Karnal #Panipat #Sonipat #Rohtak #Gurugram #Faridabad #WeatherUpdate #RainySeason #StaySafe #FloodPreparedness #EmergencyAlert #WeatherForecast #MonsoonSeason #HaryanaRain #PublicSafety #ClimateAwareness #WeatherWarnings #StayInformed