रंजिश या गैंगवॉर : बहादुरगढ़ में युवक की घर के बाहर गोलियां मारकर हत्या

Satyakhabarindia

 

मृतक का रहा है आपराधिक इतिहास, मर्डर केस में जमानत पर आया था

सत्य खबर हरियाणा

Crime News : बहादुरगढ़ के नया गांव बीर बरकताबाद में बुधवार देर रात 29 वर्षीय नीरज उर्फ बांडीया की तीन अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल नीरज करीब 50 मीटर तक दौड़ता रहा, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना उस समय हुई जब नीरज भोजन करने के बाद अपने घर के बाहर गली में टहल रहा था, तभी हेलमेट पहने दो अज्ञात हमलावर पैदल गली में आए। उन्होंने नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस कर रही थी ड्यूटी, बेकाबू ट्रक पुलिस पर चढ़ा, जवान की मौत, दरोगा गंभीर

बहादुरगढ़ शहर से सटे नया गांव में बुधवार रात करीब नौ बजे 25 वर्षीय युवक नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।

खाना खाकर टहलने निकला था युवक

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय नीरज रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान पैदल आए दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में नीरज के सिर और पेट में गोलियां लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन गंभीर हालत में नीरज को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आज हरियाणा में मानसून पूरी तरह रहेगा मेहरबान, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। वीरवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

भारी पुलिस बल तैनात, सीसीटीवी की हो रही जांच

इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा और डीसीपी क्राइम शुभम सिंह दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का कोई सुराग ढूँढने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

पुरानी रंजिश और गैंगवार के एंगल से जांच

आज 9 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल

पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह अहम जानकारी निकलकर सामने आई है कि मृतक नीरज का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पहले से ही शराब तस्करी और हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के एक बहुचर्चित मर्डर केस में वह महज पांच महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। नीरज की इस आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए, पुलिस अब पुरानी दुश्मनी, गैंगवार और किसी पुराने विवाद सहित हर मुमकिन एंगल से इस हत्याकांड की गहराई से जांच कर रही है। प्रशासन ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

#HaryanaNews #Bahadurgarh #YouthViolence #GangWar #CrimeReport #PublicSafety #CommunityConcern #JusticeForVictims #LocalNews #ViolenceAwareness #CrimePrevention #YouthEmpowerment #SafetyFirst #NeighborhoodWatch #LawAndOrder #SocialIssues #HaryanaCrime #PoliceInvestigation #CommunitySupport #EndViolence

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top