ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में बारिश की अभी कोई संभावना नहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

4 मार्च हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.8 और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है लेकिन प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 4 मार्च को प्रदेश की कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है लेकिन 5 मार्च तक मौसम आमतौर पर साफ और सामान्य बना रहेगा।

गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ की बैठक में उठाए गए चुनावी मोर्चे के अहम कदम
गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ की बैठक में उठाए गए चुनावी मोर्चे के अहम कदम

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में चार मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से हरियाणा में बादलवाही बढ़ेगी। खासकर हरियाणा के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

प्रदेश में मार्च माह की शुरूआत गर्मी से हुई है। मार्च के पहले ही दिन प्रदेश के 9 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में हरियाणा में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

हरियाणा पुलिस ने रचा इतिहास, नागरिक सेवाओं में मिले 10 में से 10 अंक

वर्तमान में हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। रात्रि का तापमान: 11.0 से 16.0 डिग्री के बीच प्रदेश के शहरों में दर्ज किया जा रहा है। वहीं दिन का तापमान 28.0 से 32.7 डिग्री के बीच चल रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में बादलवाही बढ़ने के साथ हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन किसी बड़े वर्षा तंत्र की संभावना फिलहाल नहीं है।

प्रदेश के भिवानी में कल रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है इस दौरान जींद और रोहतक में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। हिसार में अधिकतम तापमान 30.5, अंबाला में 29.4, नूंह में 31.5, महेंद्रगढ़ में 30.5, पलवल में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बात अगर न्यूनतम तापमान की करें तो प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। प्रदेश के सोनीपत में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश के भिवानी में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। अंबाला में न्यूनतम तापमान 15.1, हिसार में 14, करनाल में 11.8, रोहतक में 15, गुरुग्राम में 13.9, जींद में 14.1 दर्ज किया गया।

बजट सत्र में आक्रामक मूड में नजर आ रहे कांग्रेस विधायक

#HaryanaWeather #NoRain #WeatherUpdate #TemperatureFluctuations #HaryanaAlerts #ClimateChange #WeatherForecast #StayPrepared #HaryanaClimate #WeatherTracking #HaryanaMeteorology #SunshineAndScorches #SummerHeat #DailyWeather #WeatherConditions #PathOfTheSun #HaryanaLife #OutdoorLiving #HaryanaSky

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button