विनेश ने एक्स हैंडल पर दी प्रतिक्रिया, शुरू दिन से ही सारा तंत्र सरकार और यह सिस्टम बृजभूषण को बचाने में लगा हुआ था
सत्य खबर हरियाणा
Reaction of Vinesh Phogat : महिला पहलवानों और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के बीच का मामला फिर से चर्चा में आ चुका है। तीन अगस्त 2026 को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने बृजभूषण सिंह को बरी कर दिया। इस मामले पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी और साजिश करने की बात बोली थी। अब पहलवानों के आंदोलन का अहम हिस्सा रहीं विनेश फोगाट ने भी प्रतिक्रिया दी है।
जींद जिले के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक एवं महिला पहलवान विनेश फोगाट ने इस लड़ाई को जारी रखने और फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है। विनेश फोगाट फिलहाल विदेश में है। उन्होंने अपने एक हैंडल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विनेश फोगाट ने कोर्ट के फैसले के बाद अपने एक्स हैंडल पर एक नोट शेयर किया।
इस नोट में उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर बाहुबल का इस्तेमाल करने और डराकर लड़कियों से नाम वापस कराने का आरोप लगाया। विनेश फोगाट ने इस लड़ाई को जारी रखने और अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने के निर्देश भी दिए।
विनेश फोगाट ने सरकार पर लगाया बृजभूषण को बचाने का आरोप
विनेश फोगाट ने एक्स हैंडल पर शेयर पोस्ट में लिखा, “हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी। सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस कराए हैं, पर कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहीं। हमें इस बात का बहुत दुख है कि अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों की ओर से लगाए यौन हिंसा के आरोपों में दोषी नहीं माना।”
विनेश फोगाट ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “शुरू दिन से ही सारा तंत्र, सरकार और यह सिस्टम बृजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है। महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दे दिया है और यह जल्द से जल्द की जाएगी। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।”
बता दें कि महिला पहलवान विनेश फोगाट इस मामले में मुख्य शिकायतकर्ता हैं। उन द्वारा इस मामले में अपील करने की बात कहे जाने के बाद अब यह साफ हो गया है कि यह मामला अभी अदालत में और लंबा चलेगा।
#VineshPhogat #BrijBhushanSharanSingh #CourtAcquittal #JusticeForWrestlers #WrestlingCommunity #HaryanaSports #WomenInSports #AthleteVoices #FightForJustice #SportsIntegrity #EmpowerWomen #WrestlingChampions #LegalBattle #SportsNews #HaryanaPride #AthleteAdvocacy #CourageInSports #WrestlingMatters #StandWithAthletes #HaryanaWrestlers