सत्य खबर, सतीश शर्मा, पानीपत।Maham Chaubisi Talent Cup to be held on August 10.
लडक़े व लड़कियों के लिए महम चौबीसी टैलेंट कप प्रतियोगिता का आयोजन 10 अगस्त को किया जा रहा है। प्रतियोगिता रोहतक स्थित आदर्श स्कूल मदीना में होगी। यह जानकारी युवा उत्थान मंच के ग्रामीण अध्यक्ष हरिओम कौशिक व हरियाणा जंप रोप संघ के महासचिव बीर सिंह आर्य ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राधा अहलावत खरकड़ा होंगी। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का प्रश्न पत्र 100 अंक का होगा। जिसका समय 1 घंटा होगा। इसमें आयु वर्ग लडक़े व लड़कियां 11 से 15 वर्ष और 16 से 20 वर्ष के बीच होंगे। प्रतियोगिता में 11 से 15 आयु वर्ग के लिए प्रथम इनाम 3100 रूपये, एक साईकिल, दूसरा 2100 व एक साईकिल, तीसरा इनाम 1100 रूपये होगा। वहीं 16 से 20 आयु वर्ग के लिए प्रथम इनाम 5100 रुपये व साइकिल, दूसरा इनाम 3100 तथा साइकिल तीसरा इनाम 2100 व चौथा इनाम 1100 रूपये होगा।
इसके अलावा दोनों वर्गों में पांचवें स्थान से लेकर 50 स्थान तक सभी विजेताओं को आकर्षक इनाम दिया जाएगा। हरिओम कौशिक व बीर सिंह आर्य ने बताया कि पेपर प्रतियोगिता सुबह 11 से 12 बजे तक होगी जबकि 12 बजे से 1 बजे तक जलपान होगा। इसी दिन ओपन चैलेंज जंप रोप प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिसमें लडक़े और लड़कियां दोनों भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में सिंगल बाउंस लडक़े-लड़कियां 1 मिनट, जोगिंग लडक़े लड़कियां 1 मिनट, डबल टच मिक्स लडक़े और लड़कियां आयु वर्ग 15 से 20 वर्ष के बीच। इस प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 1500, दूसरा इनाम 1000 तथा तीसरा इनाम 500 रूपये होगा। प्रतियोगित के लिए रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई से 5 अगस्त तक होगा। उसके बाद कोई रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। समापन समारोह 2 सितंबर को महम में आयोजित किया जाएगा।
Also Read:टेंशन! 30 साल से जुलाई में कम हो रही बारिश, किसान परेशान