हरियाणा

हरियाणा सरकार में मंत्री व हिसार लोकसभा प्रत्याशी के विवादित बयान पर विधायक नीरज शर्मा ने जताया रोष।

दिल्ली/चंडीगढ़/फरीदाबाद

हरियाणा सरकार में मंत्री व हिसार लोकसभा प्रत्याशी द्धारा दिया गए ब्यान पर विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि बहुत दुख होता है कि जब इस भष्ट्र भाजपा सरकार के नेता जातियों का वर्गीकरण करने एंव सभी जातियों को अपमानित करने का काम करते है जोकि इनके अंदर भरे जहर को दर्शाता है।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि इस भाजपा सरकार ने हमेशा से ब्राह्मण समाज का अपमान करने का काम किया है। चाहे फरशे से गला काटने की बात हो, हिसार में सुभाष शर्मा का मामला हो, चाहे युवराज शर्मा का मामला हो, हमारी ढोली की जमीन का मामला हो, चाहे विधानसभा में नमूना कहने का मामला हो, इस भष्ट्र भाजपा सरकार ने हमेशा से ब्राह्मण समाज का अपमान करने का काम किया है।

विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज में भाईचारे का संदेश दिया है। टीम पंडित जी,काग्रेंस पार्टी इस बयान की पुरजोर निंदा करती है।

Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि इस ब्यान पर हिसार लोकसभा प्रत्याशी के साथ पूरी भाजपा पार्टी को समाज से मांफी मांगनी चाहिए।

Back to top button