राष्‍ट्रीय

मुंबई दहिसर में पश्चिम भारत सनाढय गौड़ सभा 46वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन में विधायक नीरज शर्मा ने की मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत।

चंडीगढ़/फरीदाबाद

पश्चिम भारत सनाढय गौड़ सभा 46वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन मुंबई दहिसर स्थित राधा कृष्ण हॉल में मनाया गया, जिसमें महानगर मुंबई में रहने वाले पश्चिम भारत के गौड़ बहाणों की प्रमुख संस्था, पश्चिम भारत सभा मुंबई के 46वें वार्षिक स्नेह सम्मेलन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दहिसर पूर्व के एस. एन. दुबे रोड, करपीर नार स्थित राधाकृष्ण हॉल में सम्मेलन की शुरुआत युवक युवती परिचय सम्मेलन से हुई। इसमें मुंबई के विभिन क्षेत्रों में रहने वाले गौड ब्राह्मण समाज के 35 अभिभावक अपने शादी योग्य लड़के-लकियों के साथ उपस्थित हुए। अपने कुल,गौत्र, शाखा, सूत्र, प्रवर, खानदान आदि के साथ सामाजिक और करोबारी स्थिति की जानकारी एक दूसरे से साझा की। इसके बाद कार्यक्रम सस्कृंति कार्यक्रम, मंेधवी विधाथियों का  सम्मान तथा वरिष्ठ नागरिकों के साथ उच्च पदो पर आसीन समाज के लोगो का सर्वाजानिक सत्कार किया गया।

Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा
Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा

मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा की फ़रीदाबाद विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने समारोह में अपने संबोधन में समाज को एकजुट करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि मुंबई में रहने वाले समाज के लोगों को एकजुट कर एक दूसरे के सुख दुःख में आने के लिए संस्था का गठन किया गया था और मै इस सस्थंा से कई वर्षो से जुडा हूँ। तब से आज तक संस्था वार्षिक स्नेह सम्मेलन के अलावा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, समाज के बुजुगों का सम्मान, विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन, जरूरतमंद ब्राह्मण बच्चों को शिक्षा सहायता, विधवा एवं असहाय महिलाओं की मदद, कमजोर ब्राह्मण कन्याओं की शादी में आर्थिक सहायता, फ्री मेडिकल कैंप आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस मौके पर सभा के अध्यक्ष राजेश शर्मा, मैनेजिंग ट्रस्टी त्रिलोक चंद्र शर्मा, मंत्री महावीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Delhi Airport पर IndiGo flight में टर्बुलेंस का खौफनाक अनुभव! मई में दूसरी बार इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार
Delhi Airport पर IndiGo flight में टर्बुलेंस का खौफनाक अनुभव! मई में दूसरी बार इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार

 

Back to top button