ताजा समाचार

MP: अब भ्रष्टाचारी अफसरों पर लगेगी लगाम, भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्ति होगी राजसात

सत्य ख़बर, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:

भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या है, जो समाज के विकास को प्रभावित करती है। यह न केवल आर्थिक विकास को बाधित करता है, बल्कि जनता के विश्वास को भी कमजोर करता है। ऐसे में सरकारें भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय कर रही हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Punjab News: फोन में छुपा था गद्दारी का राज! गगन से उजागर हुए ISI के 20 एजेंट, पांच साल की गुप्त साजिश
Punjab News: फोन में छुपा था गद्दारी का राज! गगन से उजागर हुए ISI के 20 एजेंट, पांच साल की गुप्त साजिश

फैसले के अनुसार, अब राज्य सरकार प्रदेश के भ्रष्ट अफसरों की संपत्ति राजसात करेगी। बता दें, सरकार के ऐसे अधिकारी जिनके यहां छापे में करोड़ों की संपत्ति मिली है, लेकिन संबंधित अधिकारी संपत्ति का स्रोत नहीं बता सका, उनकी संपत्तियों को राज्य सरकार ने राजसात करने का निर्णय लिया है। वहीं, ऐसे अफसरों के खिलाफ कोर्ट में केस भी चलेगा। इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस को भी निर्देशित किया गया है।

दरअसल, लोकायुक्त की टीम ने खंडवा में वर्ष 2015 में एक खाद्य विभाग के एक अधिकारी के घर पर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान करोड़ों रुपए की संपत्ति बरामद हुई थी। इस मामले में न्यायालय ने उनसे जानकारी मांगी और जवाब न देने पर उनकी संपत्ति राजसात करने का आदेश दिया है। अब इसी की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से राजपत्र प्रकाशित कर दिया है। सरकार ने राजपत्र जारी करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी भी दे दी है।

Punjab News: गुटका साहिब का फाड़ा गया पन्ना! अमृतसर में भड़क उठा भक्तों का आक्रोश, मामला हुआ दर्ज
Punjab News: गुटका साहिब का फाड़ा गया पन्ना! अमृतसर में भड़क उठा भक्तों का आक्रोश, मामला हुआ दर्ज

Back to top button