Mulayam Singh Yadav is no more
सत्य खबर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।Mulayam Singh Yadav is no more
सीएम योगी ने जताया मुलायम सिंह के निधन पर दुख
मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के पुत्र व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त कीMulayam Singh Yadav is no more
also read:
हरियाणा :पेट्रोल डीजल के दामों में हुआ फेरबदल, जानिए कितना
22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए थे मुलायम
आपको बता दें कि 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह को एक अक्तूबर की रात को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल इलाज कर रहा थाMulayam Singh Yadav is no more
तीन बार यूपी के सीएम रहे थे मुलायम सिंह यादव
पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है।
यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक, पीएम मोदी ने लिखा- ” उनका निधन पीड़ा देता है”
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गईMulayam Singh Yadav is no more
Aluminum recovery yard Aluminium scrap pricing trends Metal recovery and processing
Metal waste recovery and reuse Ferrous metal reclaiming facility Iron scrap dismantling
Ferrous metal reclaiming yard, Iron scrap shredding, Scrap metal recovery and recycling center