ताजा समाचार

केजरीवाल का हो नार्को टेस्ट , माँ -बाप से पूछताछ में कुछ नहीं निकलेगा – जयहिंद

सत्य खबर, नई दिल्ली ।             

जयहिंद सेना सुप्रीमो डॉ नवीन जयहिंद वीरवार को दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करने पहुचें | पत्रकारों के सवालों के जवाब में जयहिंद ने कई सनसनी खेज खुलासे करते हुए कहा कि वो आज से नहीं 2007 में जब वे पीएचडी स्कॉलर थे तब से अरविन्द केजरीवाल को जानते है और उनके साथ काम किया है| केजरीवाल को युनिवेर्सिटी में बुलाकर कई कार्यक्रम करवाए | साथ ही वो स्वाति मालीवाल के पूर्व पति ही नहीं बल्कि आंदोलन कारी संघर्ष के भी साथी रहे है | कई आन्दोलन और प्रदर्शनों में साथ लाठियां खाई है व सड़कों पर शासन पर प्रशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी है |

जयहिंद ने बताया ने कि वे अन्ना आन्दोलन की कोर कमेटी के सदस्य और हरियाणा के इंचार्ज रहे | जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो नेशनल एग्जीक्यूटिव के सदस्य बने और हरियाणा के पार्टी अध्यक्ष बने | इसके बाद अप्रैल 2020 में पार्टी को छोड़ दिया |

वही जयहिंद ने स्वाति मालीवाल मामले पर खुलासे करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास नहीं वो एक गटर हाउस है | बताया जा रहा है कि इस मामले में केजरीवाल के माता पिता से पूछताछ की जाएगी तो बता दूँ इसमें कुछ नहीं निकलेगा क्योंकि असली मास्टरमाइंड मुख्यमंत्री है | साजिश और षड्यंत्र करके स्वाति के साथ घटना हुई | तो दिल्ली पुलिस से अपील है कि पूछताछ माँ-बाप से नहीं मुख्यमंत्री से हो और नार्को टेस्ट भी हो |

जयहिंद ने आप पार्टी के इस मामले पर पक्ष पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी कभी कहती है कि मारपीट हुई , कभी कहती है कि नहीं हुई | केजरीवाल का तोता संजय सिंह पुरे देश की राष्ट्रीय मीडिया के सामने कहता है कि यह घटना हुई है और केजरीवाल स्ट्रिक्ट एक्शन लेंगे | अगले दिन लखनऊ में केजरीवाल के साथ ये तोता और बिभव कुमार साथ पहुँचते है और मुख्यमंत्री एक शब्द तक नहीं बोलते है |

जयहिंद ने कहा कि ये सारा मामला दुर्योधन ने रचा है | सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग हटा दी गई | कटिंग करके वीडियो जारी करते है | दिल्ली पुलिस ने कहा कि डीडीआर नहीं मिले , कैमरे हटा दिए गये | अब पुलिस को भी झूठा कह रहे है आप पार्टी वाले | और तो और एम्स की मेडिकल रिपोर्ट को भी झूठा कह रहे है |

Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता
Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता

जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आप को कैसे ये हनुमान भक्त कहता है उसने तो एक महिला के सम्मान में लड़ाई लड़ी थी | ये तो अपने आप को रावन भक्त भी नहीं कह सकता उसने भी एक महिला के साथ मारपीट नहीं की थी |

जयहिंद ने कहा कि शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब आम्बेडकर का फोटो लगाने वाले मुख्यमंत्री बताये इन्होने क्यों महिला के साथ मारपीट की | कुछ तो शर्म करते | ये कायर मुख्यमंत्री है जो एक महिला के साथ बंद कमरे में ऐसी घटिया घटना को अंजाम दे रहा है | और ये जो कह रहे है कि पीटने के बाद कैसे चल रही है तो उन्हें बता दे | जो ये पूछ रहे उनकी पिटाई के लिए मुझे एक मिनट देदे ये उसैन बोल्ट की स्पीड से भी तेज भागेंगे |

जयहिंद ने कहा कि जिस पीए ने इस घटना को अंजाम दिया है उसकी इतनी औकात नही है | मुख्यमंत्री कहता कि निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और उसी की गिरफ्तारी के लिए प्रोटेस्ट करता है | फ़ोन को फॉर्मेट किया जाता है सी सी टी वी रिकॉर्डिंग हटवाई जाती है तो ये सीधे तौर पर दिखता है कि इसका मास्टरमाइंड दुर्योधन -कंस मुख्यमंत्री है |

जयहिंद ने वही मंत्री आतिशी मार्लेना पर भी तंज कसते हुए कहा कि जैसे दुर्योधन ने दुशासन से चिरहरण करवाया | आप पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना सूर्पनखा की तरह सुबह उठते ही एक महिला के पीछे खुद और अपने कोरवो की आई टी सेना के साथ लग जाती है और आये दिन प्रेस कांफ्रेंस करने आ जाती है | ये भी मुख्यमंत्री बनना चाहती है | फिर कहते है कोर्ट भी सरकार से चल रहे है | इसका मतलब तो संजय सिंह भी बीजेपी का एजेंट है उसे जमानत मिल गई और मनीष सिसोदिया – सतेन्द्र जैन को नही मिल रही है |

जयहिंद ने कहा कि वो उनकी पूर्व पत्नी है इसलिए आज उनके लिए नहीं  बोल रहे है बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता और आंदोलन कारी साथी होने के नाते और स्वाति ने उनके साथ कई आन्दोलन किये है | खुद पार्टी ने उसे झाँसी की रानी -मर्दानी , लेडी सिंघम कहा है | निजी जिन्दगी को छोड़ कर अपने आप को 24 घंटे महिलाओं के हक़ के लिए आवाज उठाने में लगी रही | आज तक किसी भी महिला आयोग ने इतना काम नहीं जितना स्वाति मालीवाल के अध्यक्ष रहते हुए काम किया है | आज उसे यही पार्टी वाले बीजेपी का एजेंट बता रहे है |

जयहिंद ने कहा कि अगर स्वाति के लगाये आरोप गलत है तो उसे भी जेल भेज दो | लेकिन इस पुरे मामले  की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जाँच हो और निष्पक्ष जांच हो .

Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला

इसी में बॉक्स –

ट्रोल आर्मी को नहीं बक्शा जायेगा रखा जा रहा है सबका रिकॉर्ड , फेसबुक ट्विट्टर पर नहीं फेस टू फेस की जाएगी सबसे मुलाकत – जयहिंद

जयहिंद ने सोशल मीडिया पर स्वाति के खिलाफ चल रहे प्रोपगेंडा पर कहा कि  पूरी की पूरी कौरवों की सेना एक महिला के पीछे चीरहरण और चरित्र हनन में लगा हुआ है | ये जो सोशल मीडिया पर पूरा प्रोपगेंडा रच रहे है इनमे से किसी को कोई उस गटर हाउस के मेन गेट से अंदर तक नहीं जाने दिया जाता है | अगर इनका कांग्रेस के साथ गठबंधन नही हुआ होता तो इसे मामले को बीजेपी और कांग्रेस की साजिश बता देते | पैसे लेकर काम करने वाली इस ट्रोल आर्मी को भी बक्शा जायेगा |  सभी का रिकॉर्ड रखा जा रही है | इसने फेसबुक या ट्विटर पर नही बल्कि फेस टू फेस मुलाकात करेंगे और जवाब देंगे |

Back to top button