मुख्यमंत्री नायब सैनी का लौंगोवाल जाने का कार्यक्रम हुआ रद्द

Satyakhabarindia

संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की 41वीं बरसी पर होने वाली रैली में लेना था भाग

सत्य खबर हरियाणा/राष्ट्रीय

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शिरोमणि अकाली दल (पुनर्सुरजीत) की ओर से आयोजित संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की 41वीं बरसी के कार्यक्रम में मंच साझा करने का कार्यक्रम आखिरी समय में रद्द हो गया। शिअद (पुनर्सुरजीत) ने इस अवसर पर एक रैली का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस रैली में आने के लिए न्योता स्वीकार कर लिया था, लेकिन आज अंतिम क्षणों में इसे रद्द कर दिया गया।

एसडीएम हुए बीमार, गन्नौर नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव टला

असल में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हालिया मुलाकात के बाद अकाली दल और भाजपा के बीच संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भाजपा की एक बैठक में भी चर्चा हुई थी। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सैनी के शिअद (पुनर्सुरजीत) के मंच पर जाने से पंजाब की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर सवाल उठ सकते थे। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को रद्द किए जाने की बात कही जा रही है।

सुरक्षा टीम ने लोंगोवाल पहुंचकर की थी तैयारी

शिअद (पुनर्सुरजीत) के मुख्य प्रवक्ता जगजीत सिंह कोहली ने बताया कि बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम लोंगोवाल पहुंची थी। वरिष्ठ अकाली नेता गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने सुरक्षा टीम को हेलीकॉप्टर उतरने के लिए दो स्थान भी दिखाए थे। पहले मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में शामिल होने और मंच साझा करने की पूरी तैयारी थी, लेकिन अब उनका कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी सामने आई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिअद (पुनर्सुरजीत) के मंच पर पहुंचते तो आगामी चुनावों के मद्देनजर पंजाब की राजनीति में भाजपा-अकाली रिश्तों को लेकर नई अटकलें शुरू हो सकती थीं। सूत्रों के अनुसार शिअद के कुछ नेताओं ने अंदरूनी तौर पर सैनी के पुनर्सुरजीत दल के मंच पर जाने का विरोध किया था।

एक जनवरी 2027 से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाज़ियाबाद और नोएडा में केवल ई-वाहनों का पंजीकरण

इन सभी बातों के बीच यह आशंका भी जताई जा रही है कि मंच से केंद्र सरकार के खिलाफ कोई वक्ता बयान दे सकता था, जिससे भाजपा के लिए राजनीतिक असहजता पैदा हो सकती थी।

भाजपा ने भी कार्यक्रम रद्द होने की पुष्टि की

भाजपा संगरूर की जिला अध्यक्ष दमन बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पहले संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी के कार्यक्रम में आने का कार्यक्रम था, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है।

संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की 41वीं बरसी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिअद (पुनर्सुरजीत) के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पीछे हटने को पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

नहीं रहे दिल्ली के पूर्व सांसद सज्जन कुमार

 

#HaryanaNews #NayabSaini #Longowal #PoliticalUpdate #CMVisit #HaryanaPolitics #BreakingNews #GovernmentAnnouncement #LocalNews #HaryanaCM #EventCancellation #CurrentAffairs #NewsUpdate #HaryanaEvents #PoliticalNews #Leadership #PublicInterest #StatePolitics #HaryanaUpdates #CommunityNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top