ताजा समाचार

New president of BJP: बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन बनेगा? संघ की बैठक राजनाथ के घर पर 5 घंटे चली, जेपी नड्डा को लेकर अपडेट आया

New president of BJP: दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की बैठक हुई। राजनाथ के घर पर बीजेपी-आरएसएस नेताओं की बैठक करीब 5 घंटे चली। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय और कार्यकारी अध्यक्ष के बारे में मंथन किया गया।

New president of BJP: बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन बनेगा? संघ की बैठक राजनाथ के घर पर 5 घंटे चली, जेपी नड्डा को लेकर अपडेट आया

जेपी नड्डा कुछ महीनों के लिए अध्यक्ष बने रह सकते हैं

इस बैठक में बीजेपी से जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह और संघ से दत्तात्रेय होसबले और अरुण कुमार शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा फिलहाल बीजेपी के अध्यक्ष बने रह सकते हैं। हालांकि, जेपी नड्डा कुछ ही महीनों के लिए अध्यक्ष रह सकते हैं। इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री भी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद की दौड़ में हैं।

Manish Sisodia का PM मोदी से तीखा सवाल—आखिर क्यों हुआ पाकिस्तान से अचानक संघर्षविराम?
Manish Sisodia का PM मोदी से तीखा सवाल—आखिर क्यों हुआ पाकिस्तान से अचानक संघर्षविराम?

जेपी नड्डा अध्यक्ष पद के साथ इन मंत्रालयों को भी संभाल रहे हैं

गौरतलब है कि जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद, वे मोदी कैबिनेट में स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय को संभाल रहे हैं। ऐसे में पार्टी एक बार फिर कुछ महीनों के लिए जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बरकरार रख सकती है।

बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है?

ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी में अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है? यहां बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के संविधान के तहत होता है। पार्टी का चुनावी कॉलेज अध्यक्ष का चुनाव करता है। इस चुनावी कॉलेज में राष्ट्रीय और राज्य परिषद के सदस्य शामिल होते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कम से कम 20 सदस्य नाम प्रस्तावित करते हैं।

इस साल 4 राज्यों में चुनाव

बता दें कि 2024 में 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले कुछ महीनों में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव हैं। वहीं, इस साल जम्मू और कश्मीर में भी चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। जम्मू और कश्मीर में 2018 से सरकार नहीं है। 4 राज्यों के चुनावों को लेकर बीजेपी अध्यक्ष की भूमिका भी बढ़ेगी।

IPL 2025 new schedule: नए शेड्यूल ने बदला खेल का नक्शा! फाइनल की तारीख ने बढ़ाई धड़कनें
IPL 2025 new schedule: नए शेड्यूल ने बदला खेल का नक्शा! फाइनल की तारीख ने बढ़ाई धड़कनें

Back to top button