सत्य खबर/नई दिल्ली.Panic due to collapse of house wall in Delhi, two children injured, two died
दिल्ली के जैतपुर में एक बड़ी घटना हो गई। यहां एक निर्माणधीन मकान की दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में चार बच्चे आ गए। दीवार के मलबे में दबे दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य जख्मी को बाहर निकाला गया। घायल दोनों बच्चों की हालत स्थित बताई जा रही है। घटना कल शुक्रवार देर शाम की है।
बच्चे खेल रहे थे, तभी दीवार गिर गई
जानकारी के मुताबिक, निर्माणधीन मकान की बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, इसी स्थान पर बच्चे भी खेल रहे थे। तभी यह जर्जर दीवार अचानक ढ़ह गई, जिसकी चपेट में आसपास खेल रहे बच्चे आ गए। घटना के बाद कालोनी में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और मलबे को हटाने का काम शुरू किया। जांच करने के बाद पुलिस को पता चला कि घटना में एक नहीं बल्कि दो बच्चों की मौत हुई है।
परिजनों ने लगाए बिल्डर पर लापरवाही के आरोप
Also Read: ऐल्विश यादव मामले में अब पुलिस
पुलिस ने मृतक और घायल बच्चों के परिजन की शिकायत पर लापरवाही बरतने वाले बिल्डर सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल उक्त बिल्डर का पता लगाया जा रहा है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण क कारण निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी, इसके बावजूद भवन निर्माण का काम यहां चल रहा था। संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है।