सत्यखबर, पानीपत। Panipat’s daughter tortured for dowry
हरियाणा के पानीपत की बेटी के साथ कुरूक्षेत्र स्थित उसके ससुराल में दहेज प्रताड़ना की गई। आरोपी पति ने दहेज में CNG कार और 1 लाख रुपए की मांग की। महिला जब ये मांग पूरी न कर सकी तो उसके साथ मारपीट की गई।
उसे ताने सुनाए गए। उसकी 6 माह पहले शादी हुई। इसके 3 महीने बाद उसने घर से बाहर निकाल दिया। अब आरोपी पर पानीपत पुलिस ने FIR दर्ज की है।
लाडवा में है आरोपी पति की मोबाइल की दुकान
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी जग्गा सिंह निवासी गांव लोहरा, जिला कुरूक्षेत्र के साथ 15 अगस्त 2022 को हुई थी। जग्गा सिंह की लाडवा में मोबाइल की दुकान है। शादी के समय लड़की पक्ष ने 2 लाख रुपए खर्च किए थे।
शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ताने दिए जाने लगे की उन्हें दहेज में कुछ नहीं दिया। आरोपी CNG कार व 1 लाख रुपए की मांग करने लगे।
जब महिला ने इसमें असमर्थता जताई तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बारे में महिला के मायका पक्ष ने भी लड़के को समझाने की कोशिश की, मगर वह नहीं माना। उसने कहा कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होगी, वह इसी तरह मारपीट करता रहेगा।
also read:
हरियाणा में ब्लॉक किए गए पांच लाख सिम कार्ड,जानिए किसके और क्यों
पुलिस दबंग,बाहुबली और भ्रष्ट लोगों की सेवा सहयोग में अधिकतर व्यस्त रहती है : वर्मा
12 नवंबर से मायका रह रही महिला
आरोपी पति ने महिला पर दबाव बनाया कि वह जल्द से जल्द उसे 1 लाख रुपए ला कर दे, क्योंकि उसने अपना मोबाइल की दुकान का काम बढ़ाना है। इसी बीच 12 अक्टूबर को आरोपी ने महिला के साथ खूब मारपीट की।
उसने धमकी दी कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं करेगी, तो वह विदेश भाग जाएगा और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। मायका पक्ष ने 14 व 25 अक्टूबर को लड़के को 17 हजार रुपए दिए। आरोपी इसके बाद भी 1 लाख रुपए और कार की मांग करता रहा। 12 नवंबर को आरोपी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से महिला अपने मायके रह रही है। Panipat’s daughter tortured for dowry
Aluminium waste audit Aluminium scrap industry certifications Metal salvage and recycling
Scrap metal recycling facility Ferrous metal trade Iron waste disposal site
Ferrous material logistics services, Iron reutilization services, Scrap metal waste