अम्बेडकर जयंती पर PM Modi का कांग्रेस पर हमला: क्या था उनकी असल मंशा?

आज अंबेडकर जयंती के मौके पर PM Narendra Modi ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करती आई है और उनकी तामील को सिस्टम से बाहर रखने की साजिश की गई थी। उन्होंने कहा, “हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने अंबेडकर के साथ क्या किया। जब तक वह जीवित थे, कांग्रेस ने उनका अपमान किया और उन्हें दो बार चुनावों में हराया।”
कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान को बर्बाद किया
PM Modi ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2013 में वक्फ एक्ट में संशोधन किया ताकि वह वोट बैंक को खुश कर सके। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने मुसलमानों को खुश करने के लिए बाबा साहब के संविधान को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस का मुसलमानों के लिए कोई भला करने का इरादा नहीं है। उनका मकसद केवल मुसलमानों के वोट हासिल करना है।” पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस किसी के भले के लिए काम नहीं करती, बल्कि सिर्फ सत्ता के लिए साजिश करती है।
कांग्रेस से सवाल – मुसलमान को पार्टी अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया?
PM Modi ने आगे कहा, “अगर कांग्रेस मुसलमानों के भले के लिए काम कर रही है तो वह पार्टी का अध्यक्ष क्यों नहीं बनाती है, कोई मुसलमान क्यों नहीं बनता?” उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस मुसलमानों को 50 प्रतिशत टिकट क्यों नहीं देती। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस का इरादा केवल मुसलमानों से वोट लेना है, न कि उनका वास्तविक भला करना। उन्होंने वक्फ संशोधन एक्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह कानून मुसलमानों के अलावा आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करेगा।
आपातकाल में संविधान की आत्मा कुचली गई
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान का उल्लंघन किया और आपातकाल के दौरान तो संविधान की आत्मा को ही कुचल दिया। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस को सत्ता का संकट महसूस हुआ, उसने संविधान को अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल किया। इस तरह से कांग्रेस ने पूरे देश में वोट बैंक राजनीति का वायरस फैलाया और बाबा साहब अंबेडकर के बराबरी के विचारों को दरकिनार किया।