सत्य खबर, नई दिल्ली। PM Modi got his doctor to treat the person who fainted in the meeting
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में भाग लेकर साउथ अफ्रीका से लौट आए हैं। सबसे पहले वो कर्नाटक के बेंगलुरु गए और वहां पर इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इसके बाद वो दिल्ली आए। इस दौरान पीएम ने पालम एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। वहीं पीएम के संबोधन के दौरान एक शख्स बेहोश हो गया। जिस पर पीएम मोदी की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत लोगों से उसे संभालने को कहा। इसके बाद अपने डॉक्टरों की टीम, उसके इलाज के लिए भेजी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Also Read:पूरे प्रदेश में बिजली का बुरा हाल, 4 से 8 घंटे लग रहे हैं पावर कट : अनुराग ढांडा
वहीं लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मैं दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स में भाग लेने गया था। मुझे ब्रिक्स के दौरान चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारी बधाई संदेश मिले। मैंने उसके बारे में इसरो के वैज्ञानिकों को बताया। अपने भाषण में पीएम ने जी-20 की बैठक की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि G20 के लिए दिल्ली के नागरिकों को अधिक जिम्मेदारी मिल गई है। बहुत सारे मेहमान आएंगे। 5 से 15 सितंबर तक बहुत असुविधा होगी, मैं इसके लिए पहले से माफी मांगता हूं। ये मेहमान हम सबके हैं, हमें थोड़ी तकलीफ होगी, ट्रैफिक की व्यवस्थाएं बदल जाएंगी, हमें कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा लेकिन कुछ चीजें जरूरी होती हैं। पीएम ने आगे कहा कि जिस बिंदु पर चंद्रयान-3 उतरा, उस बिंदु का नाम ‘शिवशक्ति’ रखा गया। शिव की बात होती है तो शुभम होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है। इसके अलावा चंद्रयान -2 पॉइंट को ‘तिरंगा’ नाम दिया गया है।