ताजा समाचार

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटर को पुलिस ने किया काबू

सत्य खबर,नई दिल्ली ।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गत 14 अप्रैल 2024 की सुबह फायरिंग हुई थी जिसके बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए थे। इस घटना ने सबको परेशान कर दिया है। फिलहाल इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार खबर है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को गत 15 अप्रैल 2024 (सोमवार) देर रात को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान 24 साल के विक्की गुप्ता, (हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला) और 21 साल के सागर पाल (बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही का रहने वाला) के रूप में हुई है।
आरोपियों को गुजरात के भुज से किया गया गिरफ्तार पुलिस से पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने बताया है कि जो बंदूक इन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की थी, उसे इन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज से हुई है। सुबह उन दोनों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसके बाद मुंबई लाया जाएगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले ‘कालू’ की बहन का चौंकाने वाला खुलासा, सामने आई ये बड़ी सच्चाई दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य खबर है कि ये दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए कई सारी टीमें बनाई थीं। कुछ टीमें छापेमारी के लिए बिहार, राजस्थान और दिल्ली पहुंची थीं। वहीं, गुजरात पुलिस से भी बात की गई थी और वहां भी टीम भेजी गई थी।

इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल हुई बरामद वहीं मुंबई पुलिस ने बताया है कि सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी महीनेभर पहले मुंबई आए थे और यहां उन्होंने नवी मुंबई के पनवेल इलाके में किराए पर कमरा लिया था। इसके बाद दोनों ने रेकी की और फिर इस मामले को अंजाम दिया। मोटरसाइकिल किसी और के नाम थी रजिस्टर्ड पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मोटरसाइकिल को घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़कर भाग गए थे। जब उसकी जांच हुई तो पता चला कि जिस शख्स के नाम पर वो रजिस्टर्ड थी, उसने हाल ही में किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी।

Back to top button