ताजा समाचार

हरियाणा के पहलवानों को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम

सत्य खबर, चण्डीगढ़ Political battle broke out over Haryana’s wrestlers

हरियाणा के पहलवानों को लेकर इन दिनों सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। हालात यह हैं कि सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ को भंग किया हुआ है पर कुछ नेता इसे भी गतिविधियों पर रोक बता रहे हैं। अभी साक्षी मलिक व बजरंग पुनिया का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि पहलवान विनेश फोगाट के भारतीय कुश्ती संघ के विवाद के बीच खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने के ऐलान के बाद नेता खासकर कांग्रेसी उनके समर्थन में आए गए हैं। इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष समेत महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया ग् पोस्ट डाली है। उन्होंने विनेश के समर्थन के साथ सरकार पर निशाना भी साधा है।

जानिए किस नेता ने क्या कह डाला 

Nothing Phone 3 की पहली झलक आई सामने, डिजाइन और फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Nothing Phone 3 की पहली झलक आई सामने, डिजाइन और फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

नेटा डिसूजा : महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि विनेश फोगाट का फैसला और पत्र मोदी सरकार के मुंह पर एक करारा तमाचा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर बेटियों का जब यह हाल है तो सोचिए देश की आम बेटियों का क्या ही हाल होगा। मोदी जीए विनेश ने जो देश की हर बेटी की तरफ से सवाल उठाए हैं उनका जवाब दे पाएंगे आप बृजभूषण जैसे नेताओं की ताकत से कब तक देश की बेटियां दबती रहेंगी।

 

श्रीनिवास बीवी : इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने लिखा कि इस देश के लिए इससे दुर्भाग्यपूर्ण भला और क्या हो सकता है कि महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस करने का ऐलान किया है। मोदी जी गजब का ही अमृतकाल लाएं हैं कि भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करने वाले खिलाडियों को विष का घूंट पीना पड़ रहा है।

Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश
Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश

 

हिम्मत सिंह : राजस्थान कांग्रेस के सचिव हिम्मत सिंह गुज्जर ने कहा कि आप देशद्रोही नहीं बहन, सारे देश का गौरव हो, किसान कौम एक दिन उस ताकतवर की सारी हेकड़ी निकालेगी। आत्मसम्मान से बढक़र कोई अवॉर्ड नहीं होता है। एक अपराधी खुले मंच से अपने दबदबे की बाते करता है, परंतु कानून के रक्षक नेताओं के पैरों के घुंघरू बन कर रह गए हैं। बृजभूषण सिंह को उसके अपराधों की सजा बिना देर किए मिलनी चाहिए। वहीं हरियाणा में इन खिलाडिय़ों के पक्ष में न केवल कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा साथ चल रहे हैं बल्कि आज सुबह ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उनसे मिलने अखाड़े में हरियाणा ही पहुंच गए।

Back to top button