हरियाणा

हरियाणा पहुुंची प्रियंका गांधी भाजपा पर जमकर बरसी,जानिए क्या कहा

सत्य खबर, सिरसा ।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रचार के अंतिम दिन हरियाणा आई हैं। उन्होंने सिरसा में रोड शो निकाला। हालांकि रोड शो आधे रास्ते में ही खत्म हो गया। इस दौरान सिरसा से उम्मीदवार कुमारी सैलजा और बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ से टिकट कटने से नाराज विधायक किरण चौधरी भी उनके साथ नजर आईं।

प्रियंका गांधी पानीपत पहुंची हैं। वह न्याय संकल्प रैली को संबोधित करेंगी। यहां वह करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए प्रचार करेंगी।

रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने कहा-”हरियाणा में भाजपा के खिलाफ एक लहर है। पूरे देश में अंडर करंट है, लोग थक गए हैं इनकी राजनीति से। ये सत्ता की राजनीति करते हैं, सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। ये जनता को नकारने वाली राजनीति है। देश में बेरोजगारी बहुत हो चुकी है, महंगाई बहुत हो चुकी है, लोग थक चुके हैं, और बदलाव आएगा।”

प्रियंका गांधी ने कहा- जब हम 3-4 दिन बाद पहुंचे उन किसानों के परिवारों से मिलने के लिए तो उनका दुख-सूख का दर्द हमें समझ में आया। वह आंदोलन कर रहे थे, शांति से कर रहे थे। जिस तरह से अपने यहां दिल्ली में किया। उनके परिवार के सदस्य रो रहे थे। दुखी थे कह रहे थे कि हमें यकीन नहीं होता हम सिर्फ मेरे चाहते हैं दीदी हमें न्याय नहीं मिल रहा है कोई हमारे दर्द को समझ ही नहीं रहा है लेकिन अगर एक बात स्पष्ट हुई है, 10 सालों में तो यह बात स्पष्ट हुई है कि मोदी जी इस देश के किसान इस देश के गरीब इस देश के मिडिल क्लास इस देश की गरीब महिलाओं इस देश के नौजवानों का दर्द नहीं।

प्रियंका गांधी ने कहा- पिछले 10 साल से केंद्र में बैठे लोग किसान को नहीं समझ पाए। आपने आंदोलन किया क्यों किया, क्योंकि वह 3 ऐसे कानून लेकर आ रहे थे, जिससे आपकी कमर टूट जाती। आप इसके विरोध में सड़कों पर उतरे, आंदोलन किया। पूरे देश ने आपको देखा। आपके लिए कोई पानी लाया, खाना लाया, दीपेंद्र जी आपके साथ बैठे।

भाजपा के प्रधानमंत्री ने आपकी सुनवाई तक नहीं की। उन्होंने आपकी बिजली बंद कर दी, पानी बंद कर दिया। उन्होंने किसानों को देशद्रोही कहा, आतंकवादी कहा।

प्रियंका गांधी ने कहा- मैं तो आधी पंजाबन ही हूं, इसलिए लड़ती हूं। इसलिए, आपने कहा कि ED के समय मैं लड़ी। मेरे अंदर पंजाब का जज्बा है। यह महाभारत की धरती है। यहां धर्म की लड़ाई लड़ी गई। यहां चाहे खेल का मैदान हो, जंग का मैदान हो, हर जगह हरियाणा के लोग खून पसीना बहाते हैं। मुझे गर्व है कि मैं यहां हूं।

देखिए ये देश किसानों का देश है। इस देश की आत्मा इस देश का किसान है। आजादी की लड़ाई से, बल्कि उससे पहले से इस देश का किसान आजादी के लिए लड़ा है। अपना खून दिया है। इस देश को यदि समझना है तो पहले किसान को समझिए। आप जब खेती करते हैं तो सिर्फ अपने बच्चों के लिए काम नहीं करते, आप पूरे देश के लिए काम करते हैं। इस पूरे देश को आप खिलाते हैं। आप इस देश की रीढ़ की हड्‌डी हो।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा- कांग्रेस के नेताओं का पूरा इतिहास आप सब जानते हैं। अब समय आ गया है कि पार्टी के इन शहीद नेताओं को किए गए बलिदान को उतार दिया जाए। अब समय आ गया है कि इस सरकार को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को लाया जाए।

कांग्रेस के कार्यकाल में हमेशा से हरियाणा नंबर एक रहा, लेकिन पिछले 10 सालों में हरियाणा अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। हरियाणा को फिर से नंबर एक बनाने के लिए कांग्रेस को जिताना जरूरी हो गया है।

Back to top button