ताजा समाचार

Punjab: जसदीप सिंह गिल से पहले 5 प्रमुखों ने संभाला था डेरा का पद, कुछ ने 3 साल तो कुछ ने 45 साल किया शासन; जानें पूरी कहानी

Punjab: डेरा राधा स्वामी सत्संग बीस के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपनी चाची के 45 वर्षीय बेटे जसदीप सिंह गिल को अपने उत्तराधिकारी के रूप में घोषित कर दिया है। हालांकि, जसदीप सिंह गिल को अभी गुरु गद्दी नहीं सौपी जाएगी और उनकी दास्तरबंदी भी नहीं की जाएगी।

Punjab: जसदीप सिंह गिल से पहले 5 प्रमुखों ने संभाला था डेरा का पद, कुछ ने 3 साल तो कुछ ने 45 साल किया शासन; जानें पूरी कहानी

जसदीप सिंह गिल डेरा राधा स्वामी सत्संग बीस के छठे प्रमुख होंगे। जसदीप सिंह गिल से पहले, डेरा राधा स्वामी सत्संग बीस के पांच प्रमुख रहे हैं। आइए जानते हैं अब तक डेरा राधा स्वामी सत्संग बीस के प्रमुखों के बारे में…

डेरा राधा स्वामी सत्संग बीस के प्रमुख

जैमल सिंह

डेरा राधा स्वामी सत्संग बीस के पहले प्रमुख जैमल सिंह थे। उन्हें 1878 में डेरा का पद सौंपा गया था। जैमल सिंह ने डेरा के पद पर 25 साल तक शासन किया। उनका कार्यकाल 1878 से 1903 तक रहा।

Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान
Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान

सावन सिंह

जैमल सिंह के बाद डेरा की गद्दी सावन सिंह को सौंपी गई। सावन सिंह 1903 में डेरा के प्रमुख बने। उन्होंने डेरा की गद्दी पर 45 साल तक शासन किया। उनका कार्यकाल 1903 से 1948 तक रहा।

जगत सिंह

सावन सिंह के बाद जगत सिंह को डेरा का प्रमुख बनाया गया। जगत सिंह को 1948 में डेरा की गद्दी सौंपी गई। हालांकि, वह इस पद पर ज्यादा समय तक नहीं रहे। जगत सिंह ने केवल तीन साल तक डेरा राधा स्वामी सत्संग बीस का नेतृत्व किया। उनका कार्यकाल 1948 से 1951 तक रहा। जगत सिंह को डेरा के सबसे कम समय तक शासन करने वाले प्रमुख के रूप में जाना जाता है।

चरण सिंह

Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश
Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश

जगत सिंह के बाद चरण सिंह को डेरा का प्रमुख बनाया गया। चरण सिंह ने डेरा का नेतृत्व कुल 39 साल तक किया। उनका कार्यकाल 1951 से 1990 तक रहा।

गुरिंदर सिंह ढिल्लों

चरण सिंह के बाद गुरिंदर सिंह ढिल्लों को डेरा राधा स्वामी सत्संग बीस का प्रमुख बनाया गया। गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1991 में डेरा के प्रमुख बने और तब से अब तक इस पद पर बने हुए हैं। हालांकि, अब उन्होंने अपनी चाची के बेटे जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

Back to top button