हरियाणा

रैली में राहुल गांधी ने राव दानसिंह को लगाई फटकार ,जानिए किसलिए

सत्य खबर, चरखी दादरी ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को हरियाणा दौरे पर हैं। वह चरखी दादरी में रैली करने के बाद सोनीपत पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वह रैली को संबोधित करेंगे।

इससे पहले उन्होंने सबसे पहले चरखी दादरी में पार्टी उम्मीदवार राव दान सिंह के समर्थन में रैली की। इस दौरान मंच पर राहुल के सामने बेटी श्रुति की टिकट कटने से नाराज विधायक किरण चौधरी और कैंडिडेट राव दान सिंह भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे को अंगुलियां दिखाई।

India Strikes Pakistan: भारत ने पाकिस्तान पर बोला हमला! हरियाणा में कर्फ्यू जैसे हालात क्यों?
India Strikes Pakistan: भारत ने पाकिस्तान पर बोला हमला! हरियाणा में कर्फ्यू जैसे हालात क्यों?

इसके बाद राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे। 4 जून को I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार बन रही है। इसके एक महीने बाद 4 जुलाई को देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में 8500 रुपए आएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश का बेटा हूं और पीएम नरेंद्र मोदी देश के राजा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को पहली पक्की नौकरी देगी। हुड्‌डा के भावी मुख्यमंत्री के लगे नारे
रैली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के भावी मुख्यमंत्री के नारे लगे। मंच का संबोधन करने वाले नेता ने राहुल गांधी के मंच पर आने के दौरान कहा कि हमारे नेता पहुंच चुके हैं, उनके साथ हरियाणा के होने वाले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भी आ रहे हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर चल रही गुटबाजी पर राहुल गांधी ने किरण चौधरी व राव दान सिंह से चर्चा की। किरण चौधरी ने राहुल गांधी को बताया कि कैसे उन्हें इग्नोर किया जा रहा है। इस पर राहुल गांधी ने राव दान सिंह की तरफ देखा और इशारों में कहा कि मामले को वे खुद हैंडल करते हैं। उन्होंने राव दान सिंह को फटकार लगाई। साथ ही यह भी कहा कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। देश में पहले जब हमारी सरकार थी, हरियाणा में हमारी सरकार थी, तो हरियाणा में विकास हुआ। गुरुग्राम यहां बना, मेडल हमने दिलाए। अब समय आ गया है कि देश को अब रास्ता दिखाना होगा।

मैं आपको छोड़ने वाला नहीं हूं। हरियाणा पूरे देश को रास्ता दिखाता है कि वह आप दिखाईए। इन सबमे सबसे बड़ा ये जो नफरत फैलाते हैं, उसको खत्म करने के लिए मोहब्बत की दुकान खोलिए। यहां तूफान आने वाला है। यहां पर कांग्रेस को दस की दस सीटें मिलने जा रही है।

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

Back to top button