Rahul Bharat Jodo Yatra will reach Panipat today
सत्यखबर, पानीपत।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को हरियाणा के पानीपत में पहुंचेगी। सनौली खुर्द गांव के खेतों में बने टेंट हाउस में राहुल गांधी का रात्रि ठहराव होगा। प्रशासन ने सुरक्षा के हर पुख्ता इंतजाम किए हैं।
DC सुशील सारवान ने 5 से 7 जनवरी तक यात्रा के दृष्टिगत पानीपत में उनकी सुरक्षा को लेकर धारा 144 लागू की है। आदेशानुसार जहां-जहां राहुल गांधी की यात्रा रहेगी, उसके 1 किलो मीटर के दायरे के अंदर तुरंत प्रभाव से 7 जनवरी तक अस्थाई तौर पर रेड जोन घोषित किया गया है, जिसमें कोई भी मानव रहित उड़ने वाला वाहन (ड्रोन इत्यादि) इस दायरे में उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।उक्त आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।Rahul Bharat Jodo Yatra will reach Panipat today
पुलिस का रूट चार्ट
5 जनवरी: कैराना से होते हुए शाम 6 बजे राहुल गांधी की यात्रा सनौली पहुंचेगी। इसलिए UP जाने वाले वाहनों को सनौली रोड पर गांव छाजपुर के पास से रूट को बापौली की तरफ डायवर्ट होगा। छाजपुर से आगे सनौली रोड रात भर बंद रहेगा।
6 जनवरी: सुबह साढ़े छह बजे यात्रा छाजपुर से यात्रा शुरू करेंगे। इसलिए दो घंटे पहले ही सनौली रोड को बंद कर दिया जाएगा। यात्रा चर्चा घर से संजय चौक से GT रोड तक पहुंचे। इसलिए दोपहर तक सनौली रोड बंद रहेगा।
Also check these link:
हरियाणा में इस जगह सीजन की सबसे ठंडी सुबह, जानिए क्या रहा न्यूनतम तापमान
मौसम अपडेट: जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य और शहर का मौसम
5 जनवरी का राशिफल :इन राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ
5 जनवरी का हिंदू पंचांग : जानिए आज क्या करें क्या ना करें
GT रोड से अनाज मंडी की तरफ डायवर्ट
राहुल गांधी की यात्रा संजय चौक से अनाज मंडी की तरफ जाएगी। इसलिए GT रोड पर जाम प्रभावित रहेगा। उसके बाद यात्रा BBMB के पास से यू-टर्न लेकर फ्लाईओवर के ऊपर से टोल टैक्स तक पहुंचेगी और उसके बाद यात्रा बाबरपुर अंडरपास से यू-टर्न होते हुए सेक्टर 13-17 में पहुंचेगी।
5000 पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी
राहुल गांधी की यात्रा में उनकी सुरक्षा के लिए जिला पुलिस ने भी पूरी तैयारी एवं रिहर्सल कर ली है। उनके साथ पानीपत जिले के 3 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे। इसके अलावा 1700 पुलिसकर्मी दूसरे जिलों से बुलवाए गए हैं। जिम्मेदारी के लिए जिले के SP शशांक कुमार सावन के अतिरिक्त विभिन्न जिलों के 9 ASP, 28 DSP भी ड्यूटी देंगे। राहुल गांधी के साथ ट्रैक सूट में पुलिसकर्मी 100 मीटर के एक D-सुरक्षा चक्र में रहेंगे।
सुरक्षा कारणों से फ्लाईओवर से जाने की सलाह
राहुल गांधी की शहर में पैदल यात्रा के लिए रूट पर संशय है। सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें फ्लाई ओवर से जाने की सलाह दी है। जबकि शहर के नेता चाहते हैं कि वह नीचे से पैदल जाएं। अभी इस रूट प्लान में बदलाव हो सकता है। इसका अंतिम निर्णय राहुल गांधी और उनकी ऑपरेशनल टीम लेगी।
सनौली रोड पर किया रूट डायवर्ट
राहुल गांधी की यात्रा के लिए सनौली रोड पर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है। उत्तर प्रदेश की ओर आने वाले लोग अब सनौली रोड के बजाय सोनीपत या करनाल से होकर जाएंगे। हालांकि गांव सिवाह से मुजफ्फरनगर तक बनाए जाने वाले हाईवे 709AD का रूट यात्रा से अलग रहेगा।Rahul Bharat Jodo Yatra will reach Panipat today
Scrap aluminium reclamation process Scrap aluminium trading hub Industrial metal waste reduction