सत्य खबर, चंडीगढ़ । हरियाणा में आज से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हाेने वाला है। फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ का असर आंशिक रहेगा, जबकि 1 मई को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ हरियाणा में दस्तक देने वाला है। इनके प्रभाव से 29 व 30 मई को हरियाणा में अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक की संभावना है। इसके बाद 1 व 2 मई को कुछ स्थानों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि के आसार मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं। चार दिनों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में अलग अलग तरह का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Also Read: इन राज्यों में हैं आज बारिश के आसार,गिर सकते हैं ओले
मौसम विभाग चंडीगढ़ की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 1 मई की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग ने 29 अप्रैल से 2 मई तक की अवधि में पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अधिकतर स्थानों पर गरज चमक और तेज हवा की चेतावनी दी गई है। लेकिन 1 व 2 मई को कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट है।
Also read: कैसी है सरकार-जंतर मंतर पर बैठे हैं हमारे गोल्डन स्टार :पंकज
2 मई को सोनीपत, झज्जर, रोहतक, पानीपत व जींद में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है। हालांकि यह कुछेक क्षेत्रों में होगी। 2 मई को पंचकूला, जींद, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल में ओलावृष्टि का अलर्ट है। कुछ जिले ऐसे हैं, जहां मौसम विभाग ने 1 व 2 मई दोनों की दिन बारिश, ओलो, गरज चमक व तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। एक व 2 मई को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल में ओलावृष्टि, गरज चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद में 1 मई को ओले गिरने की संभावना है।
Aluminium tool recycling Aluminium recycling best management practices Metal reuse solutions