श्री शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए टिकट मिलते ही पहुंचे राज बब्बर स्वागत में उमड़ा जन सैलाब।
सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :
गुरुग्राम लोकसभा चुनाव में अब भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने फायर ब्रांड के रूप में पंजाबी समुदाय से आने वाले अभिनेता राज बब्बर को मैदान में उतारा है। देर रात गुरुग्राम से नाम फाइनल होने के बाद बुधवार दोपहर बाद राज बब्बर अपने काफिले के साथ गुरुग्राम के श्री शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पहले से ही राज बब्बर से मिलने के लिए सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। राज बब्बर यहां से दर्शन के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय राव धर्मपाल के निवास पर पहुंचे जहा उन्होने उनके परिवार जनों से मुलाकात के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर के निवास पर पहुंच कर चाय पर चर्चा की।
यहां राज बब्बर ने पंजाबी समुदाय के मौजूद नेताओं व अन्य लोगों से मुखातिब हुए। साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया। राज बब्बर ने सभी लोगों से चुनाव में उनकी मदद करने का आहवान किया। इस दौरान राज बब्बर ने कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ चुनाव प्रचार की तैयारियों का जायजा भी लिया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे थे।
राज बब्बर ने कहा कि मै गुड़गांव की समस्याओं का समाधान करने के लिए आया हूं। गुड़गांव की नगर निगम देश की सबसे बड़ी नगर निगम है जो हरियाणा का 65 प्रतिशत रेवेन्यू जनरेट करती है, लेकिन गुड़गांव निवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ता है। वहीं, फेक वीडियो को लेकर राज बब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री को चाहिए कि वह इस मामले में सख्त कार्रवाई करें। वहीं राज बब्बर को टिकट दिए जाने से कैप्टन अजय यादव के नाराज होने के सवाल पर राज बब्बर ने कहा कैप्टन अजय यादव और चिरंजीवी उनसे नाराज नहीं है। पार्टी हाइकमान का जो आदेश है, उसकी हर कार्यकर्ता पालना कर रहा है।
भाजपा के इंद्रजीत द्वारा जनसभा के दौरान गुड़गांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अभिनेता राज बब्बर को पैराशूट प्रत्याशी कहे जाने को लेकर राज बब्बर ने कहा कि वह कोई पैराशूट प्रत्याशी नहीं है। विभाजन से पहले उनका परिवार हरियाणा में ही आ गया था। उनके रिश्तेदार, सगे संबंधी आज भी हरियाणा के फरीदाबाद और गुड़गांव में रहते हैं। वह आगरा में पैदा हुए और लोगों के दिलों में राज करने के लिए उमंगों के शहर मुंबई चले गए। अब वह उम्मीदों के शहर में लोगों के दिलों में राज करने के लिए आए हैं।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ट नेता पुर्व मंत्री सुखबीर कटारिया,पंकज डावर,सुरेंद्र यादव,वर्धन यादव,जसबीर बिसला,पंकज भारद्वाज,कुलराज कटारिया,नंदलाल डावर, रमेश चुटानी, विशन दास चुटानी, राज कुमार कथूरिया, रामबीर पूर्व विधायक, अमित भारद्वाज, सुनील भारद्वाज भोंडसी, सुरेश चौधरी, मुकेश शर्मा,विनोद शर्मा,नितिन भारद्वाज,
भीम सिंह राठी, पी एल कटारिया। , अशोक टाँक, नरेश वशिष्ट, मनीष खटाना, सुनीता ग्रोवर,पर्ल चौधरी, किरण अदलाखा, ऋतु, मधु तनेज़ा, ऋतु छाबड़ा, बबली गोगिया, मनीष दुआ, सूबे सिंह यादव, मुकेश डागर, गुरुन्दर्जीत सिंह, सतीश शर्मा, श्वेता आहूजा, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।