सत्यखबर, बरनावा । Ram Rahim speaks about rising unemployment
यूपी के बरनावा आश्रम में राम रहीम ने ब्रह्मचर्य के उपदेश के बाद अब अपने प्रेमियों को जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया है। भगवे रंग की टोपी पहने राम रहीम ने पहली बार देश में बढ़ती जनसंख्या में गहरी चिंता व्यक्त की। राम रहीम ने कहा कि कि आज का दौर बड़ा ही भयानक दौर है, जिसमें जनसंख्या विस्फोट होता जा रहा है।
जनसंख्या बढ़ती जा रही है। कोई कितना भी जोर लगा ले, बावजूद इसके जनसंख्या के कारण बहुत सारे लोग बेरोजगार हो रहे हैं। बेरोजगारी की वजह से पूरी दुनिया में झगड़े, नफरतें, आतंकवाद, मारपीट, लड़ाई चलती रहती है। इसलिए बहुत जरूरी है संयम से काम लेना, अपने आप को कंट्रोल करना और जनसंख्या पर भी कंट्रोल करना।
बूंद- बूंद से तालाब भरता है
राम रहीम ने कहा कि एक आदमी सोचता है कि मेरे कंट्रोल करने से क्या होगा? बूंद-बूंद से तालाब भर जाता है, ये किसी ने गलत नहीं कहा। इसलिए आप शुरुआत कीजिए, भगवान ने चाहा तो आपको खुशियां मिलेगी तो दूसरे भी आपको देखकर जरूर फॉलो करेंगे और जनसंख्या कंट्रोल होगी। वरना ये जनसंख्या का विस्फोट ऐसा फूटेगा, कितनी जल्दी फूट जाए, इसका कुछ भरोसा नहीं है। इसलिए अपने विचारों का शुद्धिकरण करना बेहद जरूरी है।
आधी से ज्यादा पैरोल निकली
राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। वह 21 जनवरी को सुनारिया जेल से बाहर आया था। उसने अपनी पैरोल के करीब 25 दिन व्यतीत कर लिए है। अब शेष 15 दिन ही बचे हैं। राम रहीम की पैरोल 1 मार्च को खत्म हो रही है।
उत्तरप्रदेश के बरनावा आश्रम में 40 दिन की पैरोल काट रहे राम रहीम ने अपना चौथा गाना लॉन्च कर दिया है। इस दौरान उसने पहली बार भगवा रंग की जैकेट पहनी। साथ ही सिर पर टोपी और टी-शर्ट भी भगवा रंग की पहने नजर आया। इस तरह खुद का इंसां धर्म चलाने वाला राम रहीम अब पूरी तरह से भगवा रंग में रंग चुका है। Ram Rahim speaks about rising unemployment
Aluminium scrap ecological footprint Aluminium scrap sorting technology Metal reclaiming and utilization solutions