सत्य खबर, नई दिल्ली । Ram Rahim’s case reaches Supreme Court
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के असली-नकली के दावे का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। डेरा अनुयायी डॉ. मोहित इंसा ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की है। इस मामले पर सुनवाई 13 मार्च होगी। इसमें केंद्र और हरियाणा सरकार को पार्टी बनाया गया है। रिट 12 नवंबर 2022 को दायर की गई थी। जिसे कल सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 13 मार्च को सुनवाई का फैसला लिया है।
इससे पहले जुलाई 2022 में राम रहीम की पैरोल के समय मोहित इंसा व अन्य 19 लोगों ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पीएलए दाखिल की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था और टिप्पणी की थी कि ये कोई फिल्म नहीं चल रही।
वहीं मोहित इंसा के खिलाफ डेरा ट्रस्टी ने मानहानि का केस दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में किया है। साथ ही सिरसा की अदालत में मोहित इंसा के खिलाफ उनकी धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दायर किया है। जिसमें उन्हें कोर्ट ने जमानत दी हुई है।
also read:
आज का हिंदू पंचांग: जानिए क्या करें क्या ना करें
गुरुग्राम में युवक ने बिजली के तार से की आत्महत्या भाजपा नेता व एक अन्य पर लगा है आरोप
बता दें कि डेरा मैनेजमेंट के खिलाफ डेरा प्रेमियों का एक धड़ा खिलाफ है। फेथ वर्सेज वर्डिक्ट नामक इस पेज पर डेरा प्रेमी प्रबंधन के खिलाफ अपने विचारों का आदान प्रदान करते हैं। हाल ही में इस धड़े ने डेरा प्रमुख के दांत भी नकली होने का दावा किया है। मोहित इंसा खुद एक डेंटिस्ट है, उन्होंने राम रहीम के दांतों को लेकर भी चर्चा की है।
राम रहीम की पैरोल 2 मार्च को होगी पूरी
राम रहीम यूपी के बरनावा आश्रम में अपनी 40 दिन की पैरोल काट रहा है। यह पैरोल 2 मार्च को पूरी होगी। वह 21 जनवरी को रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया था। तब से लेकर अब तक वह बरनावा आश्रम में ही सत्संग कर रहा है। इस दौरान वह 3 गाने लॉन्च कर चुका है। Ram Rahim’s case reaches Supreme Court
Aluminum scrap compaction Aluminium scrap secondary markets Metal recycling and reclaiming