हरियाणा

हरियाणा में रेप के मामले पंजाब से 2.5 गुना ज्यादा : अनुराग ढांडा

सत्य खबर : रोहतक, 5 दिसंबर Rape cases in Haryana are 2.5 times more than Punjab: Anurag Dhanda

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर खट्टर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में पंजाब से 2.5 गुना ज्यादा महिलाओं के साथ अपराध हुए हैं। मुख्यमंत्री खट्टर और अनिल विज के विवाद के कारण पुलिस और प्रशासन पर पकड़ ढीली हो गई है। इस कारण हरियाणा में अपराध बढ़ रहे हैं।

 

Haryana Weather: 20 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव, लेकिन फिर लौटेगी झुलसाने वाली गर्मी
Haryana Weather: 20 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव, लेकिन फिर लौटेगी झुलसाने वाली गर्मी

उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि भी होती है। हरियाणा में बीजेपी सरकार के नौव साल के दौरान महिलाओं से रेप, किडनैपिंग और हत्याओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन हरियाणा की खट्टर सरकार पूरी तरह बेबस है ऐसा लगता है कि उनको प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है ना ही प्रदेश की जनता की जान माल की। प्रदेश में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा दर्ज किए गए हैं। 2022 में 1786 महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं।

 

जो कि बॉर्डर स्टेट पंजाब से तीन गुना ज्यादा है। इसके साथ ही पंजाब में साल 2022 के दौरान 670 हत्या के मामले दर्ज हुए हैं। जबकि हरियाणा में एक हजार से भी सामने हत्या के केस सामने आए हैं। वहीं अगर किडनैपिंग और अपहरण के मामलों में भी हरियाणा पंजाब के मुकाबले नंबर वन बना हुआ है। जहां पंजाब में 1654 किडनैपिंग और अपहरण के मामले सामने है। वहीं हरियाणा में 3891 मामले सामने आए हैं। जिससे साबित होता है कि पाकिस्तान बॉर्डर से लगते राज्य में भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने कानून व्यवस्था को संभालने के लिए बेहतरीन काम किया है। जबकि पंजाब के मामले छोटा होने के वाबजूद हरियाणा में क्राइम रेट लगातार बढ़ता जा रहा है।

Also Read: अस्पतालों में दवाइयों और मशीनें उपलब्ध नहीं : चित्रा सरवारा

Panipat News: पानीपत की फैक्ट्री में दिल दहला देने वाली घटना, आग में झुलस कर मरा युवक
Panipat News: पानीपत की फैक्ट्री में दिल दहला देने वाली घटना, आग में झुलस कर मरा युवक

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों के कारण लोगों का महिलाओं का घर से बाहर निकलना दुर्भर हो गया है। वहीं रोजाना मर्डर, फिरौती, लूट की वारदात सामने आ रही है। खट्टर सरकार में पूरे प्रदेश में माफिया राज बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपराधों पर रोकथाम लगाने का काम करेगी।

Back to top button