सत्यखबर, चंडीगढ़ । Rising heat
हरियाणा में अब दिन के साथ रात भी तपने लगी है। नारनौल में बीती रात रात का पारा 32 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा है। इस सीजन में अब तक का ये सबसे ज़्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। 24 घंटे में प्रदेश में न्यूनतम पारे में औसतन 2.7 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं नारनौल में यह एक ही दिन में 5.4 डिग्री तक बढ़ गया। प्रदेश में दिन में भी लू चल रही है। हालांकि 23 मई से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।
ALSO READ: सगाई के बाद राघव ने परिणीति के लिए किया पोस्ट,लिखा- एक खूबसूरत लड़की मेरी जिंदगी में आई है
प्रदेश दो दिन से लू की चपेट में है। जींद जिले में रविवार दिन का पारा जहां 45.5 डिग्री रहा था। वहीं रविवार रात को गर्मी ने नारनौल, गुरुग्राम, भिवानी, फरीदाबाद व महेंद्रगढ़ में लोगों के पसीने छुड़ा दिए। इन सेंटरों पर रात को इतनी गर्मी रही कि बिस्तर दिन की तरह तपने रहे और आमजन के लिए रात काटनी मुश्किल हो गई। सोमवार सुबह सो भी गर्मी के तेवर बड़े तल्ख हैं। सोनीपत में जहां सुबह 11 बजे ही पारा 40 डिग्री को छू गया, वहीं बालसमंद में यह 41 डिग्री के पार गया।
ALSO READ: BIG BREAKING: 2000 के नोट को लेकर RBI गवर्नर ने बोली बड़ी बात… जानिए पूरी खबर
IMD चंडीगढ़ ने सुबह जारी किए रविवार रात के न्यनूतम तापमान के आंकड़े काफी डराने वाले हैं। 20 सेंटरों के जारी किए तापमान में से 16 में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ है। 4 सेंटर ही ऐसे हैं, जिनमें से 2 सेटरों यमुनानगर के दामला और पंचकूला में पारा 23.4 डिग्री रहा है। करनाल के दो सेंटरों में यह 23.8 डिग्री व 24 डिग्री रहा है। अधिकतर जिलों में गर्मी व लू लोगों को सता रही है।
ALSO READ:पीएम मोदी वैश्विक नेतृत्व के लिए हुए सम्मानित, पढ़िए पूरी खबर
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. एमएल खिचड़ के अनुसार प्रदेश में गर्मी के सितम से 24 घंटे बाद से कुछ राहत की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 23 मई की रात व 24 मई को उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में गरज-चमक और हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
25 मई से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में असर दिखाएगा। इसके प्रभाव से 26 से 28 मई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में बादलवाई, हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आएगी। Rising heat